उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज
राजपुर में किसान को भैंस ने सींग मारकर किया घायल
कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र में एक किसान को भैंस ने सींग मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।घटना उस समय हुई जब किसान अपनी भैंस को पानी पिला रहा था।घायल किसान को प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर किया गया

राजपुर।कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र में एक किसान को भैंस ने सींग मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।घटना उस समय हुई जब किसान अपनी भैंस को पानी पिला रहा था।घायल किसान को प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर किया गया है।पिचौरा गांव निवासी 60 वर्षीय राजनारायन अपनी भैंस को पानी पिलाने गए थे।इसी दौरान पास बंधी भैंस ने उन्हें सींग मार दिया।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल राजनारायण को निजी वाहन से राजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य में भर्ती कराया।जहां मौजूद चिकित्सक ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।



