उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

राजपुर में नहर में चार से पांच दिन पुराना शव मिला

कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र में शनिवार शाम नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का सड़ी गली अवस्था में शव मिला है

राजपुर।कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र में शनिवार शाम नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का सड़ी गली अवस्था में शव मिला है।शव की अभी पहचान नहीं हो सकी है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और शिनाख्त के प्रयास में जुट गई है।थाना प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि शाम करीब पांच बजे पुलिस को भाल पुलिया के पास नहर में एक अज्ञात शव पड़े होने की सूचना मिली।सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास कराए परन्तु शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष है।शव करीब चार से पांच दिन पुराना नहर में बहकर आया प्रतीत होता है।थाना प्रभारी ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो पाई है।शव के शिनाख्त के प्रयास कराए जा रहे हैं।

Related Articles

AD
Back to top button