उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

राजपुर में शिव बारात में जमकर झूमे भक्त,सुरक्षा के दिखे पुख्ता इंतजाम

राजपुर कस्बे में बुधवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान शिव की बारात धूमधाम से निकाली गई।इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए।बुधवार को कस्बे में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया।बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिरों में जलाभिषेक कर जयकारे लगे

पुखरायां।राजपुर कस्बे में बुधवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान शिव की बारात धूमधाम से निकाली गई।इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए।बुधवार को कस्बे में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया।बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिरों में जलाभिषेक कर जयकारे लगे।भक्तों ने स्टॉल लगाकर राहगीरों को ठंडाई वितरित की।

png 20250226 225201 0000 1

इस अवसर पर कस्बे में भगवान शिव की धूमधाम से बारात निकाली गई।डीजे की धुन पर झूमते गाते बड़ी संख्या में भक्तों ने शिव बारात में हिस्सा लिया।बारात मुख्य बाजार से होकर गुजरी जहां लोगों ने फूल बरसाकर बारातियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए।क्षेत्राधिकारी संजय वर्मा श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते दिखे वहीं थाना प्रभारी दिनेश कुमार गौतम भी पुलिस फोर्स के साथ अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद दिखाई दिए।

Related Articles

AD
Back to top button