राजरानी इंटर कॉलेज के छात्र – छात्राओं ने किया विद्यालय का नाम रोशन
स्थानी बाईपास पर स्थित राजरानी दुलीचंद इंटर कॉलेज के छात्रों ने अच्छी शिक्षा के बल पर विद्यालय का नाम रोशन किया है l इसी वर्ष हुई बोर्ड परीक्षा में अनेक बच्चों ने अच्छे अंक पाकर बेहतरीन प्रदर्शन किया है

रामसेवक वर्मा, पुखरायां l स्थानीय बाईपास पर स्थित राजरानी दुलीचंद इंटर कॉलेज के छात्रों ने अच्छी शिक्षा के बल पर विद्यालय का नाम रोशन किया है l इसी वर्ष हुई बोर्ड परीक्षा में अनेक बच्चों ने अच्छे अंक पाकर बेहतरीन प्रदर्शन किया है जिसमें विद्यालय के टॉप 5 बच्चों ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपना स्थान भविष्य के लिए मजबूत किया है l
शुभी शर्मा 95 प्रतिशत जय ,सुहानी यादव 91 प्रतिशत, हनफिया 90 प्रतिशत , साक्षी यादव 89 प्रतिशत, लकी कुमार 88 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय के मेधावी 5 बच्चों में अपना स्थान बनाया है l इसी प्रकार ओलंपियाड 2022 -23 प्रतियोगिता में सौम्या शर्मा ने अंग्रेजी विषय के साथ ऑल इंडिया रैंक में प्रथम स्थान प्राप्त किया और शुभी शर्मा ने साइबर विषय के साथ ऑल इंडिया रैंक में दूसरा स्थान प्राप्त किया है जिससे राजरानी इंटर कॉलेज को पूरे भारत में एक नई पहचान मिली है|



