कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: थाना समाधान दिवस पर डीएम-एसपी ने सुनी जनता की समस्याएं, दिया सख्त निर्देश

जनता की परेशानियों को सीधे सुनने और उनका समाधान करने के लिए सोमवार को अकबरपुर कोतवाली में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

कानपुर देहात, 11 अगस्त: जनता की परेशानियों को सीधे सुनने और उनका समाधान करने के लिए सोमवार को अकबरपुर कोतवाली में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर खुद जिलाधिकारी कपिल सिंह और पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्र मौजूद रहे, जिन्होंने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना।


लापरवाही पर सख्त रुख

डीएम कपिल सिंह ने शिकायतों के त्वरित और संतोषजनक निस्तारण पर जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सरकार की मंशा के मुताबिक, जनता को न्याय दिलाना हमारी प्राथमिकता है। खासकर राजस्व और भूमि विवाद के मामलों में, उन्होंने राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर भेजकर जल्द से जल्द समाधान कराने का निर्देश दिया। डीएम ने चेतावनी दी कि शिकायतों के निपटारे में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

समाधान दिवस के दौरान मिली शिकायतों के बाद, जिलाधिकारी ने राजस्व अधिकारियों और कर्मचारियों से परिचय लिया और उन्हें तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद थे।

Related Articles

AD
Back to top button