कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

राज्य आयोजन समिति ने जिलाधिकारी नेहा जैन को शुभकामनाएं प्रेषित कीं

उत्तर प्रदेश पश्चिम की राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में कानपुर देहात जनपद की बालिका श्रेया गुप्ता के उत्कृष्ट प्रदर्शन के उपरांत राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस- अहमदाबाद में प्रतिभाग हेतु चयन होने पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश की नोडल एजेंसी- इंडियन साइंस कम्युनिकेशन सोसाइटी तथा राज्य समन्वयक दीपक शर्मा की ओर से कानपुर मंडल समन्वयक डॉ. विकास मिश्रा एवं अकबरपुर महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अभिनव सिंह ने कानपुर देहात जनपद की जिलाधिकारी नेहा जैन को शुभकामनाएं दीं तथा राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का प्रतीक चिन्ह भेंट किया।

अकबरपुर/कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश पश्चिम की राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में कानपुर देहात जनपद की बालिका श्रेया गुप्ता के उत्कृष्ट प्रदर्शन के उपरांत राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस- अहमदाबाद में प्रतिभाग हेतु चयन होने पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश की नोडल एजेंसी- इंडियन साइंस कम्युनिकेशन सोसाइटी तथा राज्य समन्वयक दीपक शर्मा की ओर से कानपुर मंडल समन्वयक डॉ. विकास मिश्रा एवं अकबरपुर महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अभिनव सिंह ने कानपुर देहात जनपद की जिलाधिकारी नेहा जैन को शुभकामनाएं दीं तथा राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का प्रतीक चिन्ह भेंट किया।

उन्होंने कहा है कि वर्तमान जिला अधिकारी महोदया के कुशल नेतृत्व में विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास हो रहा है इसी का परिणाम है कि जनपद से ब्राइट एंजिल्स एजुकेशन सेंटर अकबरपुर की कक्षा 9 की छात्रा श्रेया गुप्ता का चयन राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में प्रतिभाग हेतु हुआ है।

बालिका ने अपने प्रोजेक्ट के माध्यम से महिलाओं के स्वास्थ्य के संबंध में एक वृहद कार्ययोजना का विवरण प्रस्तुत किया है जिसको समस्त निर्णायक मंडल द्वारा सराहा गया है। बाल मन में ऐसी परियोजनाओं का आना एक अच्छे सुखद वैज्ञानिक परिवेश का परिचायक है। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का यह आयोजन 27 से 31 जनवरी 2023 तक अहमदाबाद में होगा।

Related Articles

AD
Back to top button