कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में सुभासपा का हुंकार: महर्षि कश्यप जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, 2027 के लिए भरी हुंकार

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने आज महर्षि कश्यप जी के जन्म दिवस के अवसर पर कानपुर देहात में एक विशाल समीक्षा बैठक आयोजित की।

Story Highlights
  • राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण राजभर का भव्य स्वागत, पिछड़े वर्गों की एकता और आगामी चुनावों में जीत का संकल्प

कानपुर देहात: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने आज महर्षि कश्यप जी के जन्म दिवस के अवसर पर कानपुर देहात में एक विशाल समीक्षा बैठक आयोजित की। पार्टी के जिलाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि सरदार प्रमोद सिंह केशावत के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण राजभर का भव्य स्वागत किया गया।

कानपुर देहात की धरती पर आयोजित इस कार्यक्रम में सुभासपा के कई प्रमुख नेता शामिल हुए, जिनमें प्रदेश अध्यक्ष अमरमणि कश्यप, प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव अर्कवंशी, प्रदेश सचिव जयवीर निषाद, प्रदेश महासचिव राजीव अर्कवंशी, मंडल प्रमुख कानपुर महासचिव प्रकाश राजभर, जिलाध्यक्ष कानपुर सोहन लाल कोल, जिलाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष शांतनु शुक्ला, सूचना मंत्री राजकुमार यादव, शिव सिंह यादव, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष माधुरी देवी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष हरिनाम सिंह बंजारा, जिलाध्यक्ष सरदार प्रमोद सिंह केशावत, सभासद शिव सिंह, सभासद रामपाल सिंह, प्रधान विनोद सिंह, प्रधान दिलीप शंकर, प्रधान सुरेश सिंह, प्रधान प्रीतम सिंह, प्रधान विनोद सिंह, प्रधान तिलक सिंह, अनिल सिंह, मुकुट सिंह, चिंटू नायक (प्रत्याशी जिला पंचायत), जगदीश सिंह (जिला प्रमुख महासचिव), प्रमोद सिंह, मदन सिंह (ब्लॉक अध्यक्ष), प्रमोद सिंह, अवनीश कुमार, विनय कुमार आदि हजारों की संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता बंधु शामिल थे। जिलाध्यक्ष सरदार प्रमोद सिंह केशावत ने राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण राजभर का छड़ी, पगड़ी और पटका पहनाकर पारंपरिक रूप से स्वागत किया।

आज पार्टी महर्षि कश्यप जी का जन्म दिवस बड़े ही धूमधाम से मना रही है। इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण राजभर ने शोषित, पीड़ित, वंचित, पिछड़े और अति पिछड़े लोगों के हक की लड़ाई के लिए सभी को एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने “संगठन में शक्ति है, सभी एक रहो, नेक रहो” का नारा दिया। उन्होंने कहा कि किसी के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए और सभी को मिलकर रहने की आवश्यकता है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के संघर्ष से प्रेरणा लेने की बात कही। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में पार्टी ज्यादा से ज्यादा जिला पंचायत सदस्य और प्रधान बनाकर 2027 के विधानसभा चुनाव का बिगुल बजा देगी।

इसके अतिरिक्त, अकबरपुर में के वन होटल के मालिक कुलदीप सिंह राजावत ने राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण राजभर का पुष्प माला पहनाकर होटल में जोरदार स्वागत किया। इस कार्यक्रम में दर्जनों लोगों ने भाग लिया। के वन होटल के संरक्षक रणविजय सिंह सिसोदिया ने इस अवसर पर महर्षि कश्यप जी के जन्म दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Related Articles

AD
Back to top button