कानपुर देहात: सड़कों पर उतरीं एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय, भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर दिया सुरक्षा का संदेश
असामाजिक तत्वों को दी सख्त चेतावनी।

कानपुर देहात (अकबरपुर): जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और आम जनमानस में सुरक्षा का भाव जगाने के उद्देश्य से मंगलवार को पुलिस अधीक्षक (SP) श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने स्वयं कमान संभाली। उन्होंने भारी पुलिस बल के साथ थाना अकबरपुर क्षेत्र के भीड़भाड़ वाले इलाकों और बाजारों में पैदल गश्त की।
कानून-व्यवस्था का लिया जायजा आज आयोजित इस गश्त के दौरान एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था की जमीनी हकीकत परखी। उन्होंने संदिग्ध स्थानों और व्यक्तियों पर नजर रखने के लिए विभिन्न पॉइंट्स की जांच भी की। पुलिस के इस फ्लैग मार्च ने अराजक तत्वों को कड़ा संदेश दिया कि कानून तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
जनता से की अपील: पुलिस आपकी मित्र है गश्त के दौरान एसपी महोदया ने स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों से संवाद भी किया। उन्होंने आह्वान किया कि यदि वे अपने आसपास कोई भी असामाजिक या संदिग्ध गतिविधि देखें, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। उन्होंने कहा, “नागरिकों की सक्रिय भागीदारी ही कानून-व्यवस्था की रीढ़ है। पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर और प्रतिबद्ध है।”
ये अधिकारी रहे मौजूद इस पैदल गश्त अभियान में एसपी के साथ अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) राजेश पांडेय, क्षेत्राधिकारी (CO) अकबरपुर संजय कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी भोगनीपुर संजय वर्मा, क्षेत्राधिकारी सिकन्दरा सुश्री प्रिया सिंह और प्रभारी निरीक्षक अकबरपुर समेत भारी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।



