G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

रामलीला महोत्सव: धनुष भंग लीला का भव्य मंचन, राम-सीता विवाह पर गूंजे जयकारे

औद्योगिक क्षेत्र रनिया कस्बा के रनिया बाजार में श्री रामलीला समिति द्वारा कराई जा रही भव्य रामलीला के दूसरे दिन धनुष भंग लीला का मंचन हुआ।

रनियां। औद्योगिक क्षेत्र रनिया कस्बा के रनिया बाजार में श्री रामलीला समिति द्वारा कराई जा रही भव्य रामलीला के दूसरे दिन धनुष भंग लीला का मंचन हुआ। कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा नेता सतीश शुक्ला, रवि शुक्ला, चेयरमैन विटान दिवाकर, राम किशोर दिवाकर, विष्णु कुमार गुप्ता ने राम लक्ष्मण की आरती की। इसके बाद भाजपा नेता सतीश शुक्ला, रवि शुक्ला, रनिया नगर पंचायत चेयरमैन बिटान दिवाकर, प्रतिनिधि रामकिशोर दिवाकर, समाजसेवी विष्णु कुमार गुप्ता, पप्पू शर्मा, सुरेश त्रिपाठी का कमेटी के जीतू यादव, सचिन शर्मा, सोनू गुप्ता, अश्विनी चौबे ने माल्यार्पण कर पगड़ी पहनाकर व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

वहीं मंच का संचालन रामलीला कमेटी के अध्यक्ष भाजपा के रनिया मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा ने किया। इसके बाद धनुष भंग लीला का मंचन हुआ। इसमें शिव धनुष टूटते ही परशुराम प्रकट होते हैं। उसके बाद लक्ष्मण परशुराम के बीच तार्किक संवाद हुआ। परशुराम ने भगवान राम से कहा कि राम रमापति करधन ले, खींचेहूं चाप मिटे संदेहू। यह सुनते ही लोग श्री राम के जय जयकार करने लगे।

मध्य रात के समय रावण और बाणासुर का तार्किक संवाद हुआ। बाद में राम और सीता का विवाह हुआ। दर्शकों ने फूलों की वर्षा के साथ जय श्रीराम के जयकारे लगाए। धनुष टूटने पर भगवान परशुराम का आगमन होता है। टूटे हुए पिनाक को देख परशुराम क्रोधित होते हैं। इसी बीच राम कहते हैं कि धनुष तोड़ने वाला आपका ही कोई दास होगा। इसके बाद लक्ष्मण और परशुराम के बीच तार्किक संवाद हुआ अंत में परशुराम का धनुष राम के लेते ही उसकी चाप आपही चढ़ गई।

परशुराम ने राम को नारायण के रूप में पहचान और प्रणाम किया। राम की भूमिका में विशाल अग्निहोत्री, लक्ष्मण की भूमिका में मनोज पाण्डेय परशुराम की भूमिका में त्रिभुवन चतुर्वेदी, व्यास की भूमिका में आनंद शर्मा और रावण की भूमिका सुधांशु शर्मा ने निभाई। इस दौरान उमाशंकर गुप्ता, रोहित गुप्ता, सचिन शर्मा, दयाशंकर गुप्ता, अनिल पाल, रमाकांत कश्यप, राजकुमार मिश्रा, विनय कुमार शर्मा, तरुण शर्मा, सुरेश सक्सेना, श्रवण कुमार कुशवाहा आदि रहे।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

शिक्षकों को न बनाएं राजनीतिक खेल का मोहरा

आज का समाज विचारधाराओं में इस कदर विभाजित है कि हर बात, हर विचार और हर व्यक्ति को किसी न… Read More

29 minutes ago

बिग ब्रेकिंग: आयकर रिटर्न भरने के लिए आज एक और मौका

नई दिल्ली/कानपुर देहात। आयकर विभाग ने सोमवार को आईटीआर दाखिल करने के आखिरी दिन रिटर्न भरने में लोगों को हुई… Read More

38 minutes ago

कानपुर देहात में वैना नहर में मिले युवक के शव के पोस्टमार्टम में सनसनीखेज खुलासा

पुखरायां।कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के वैना नहर तिराहे पर मिले एक युवक के शव के पोस्टमार्टम में चौंकाने… Read More

14 hours ago

कानपुर देहात में गुमशुदा महिला सकुशल बरामद,किया गया परिजनों के सुपुर्द

पुखरायां।कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र से लापता हुई एक महिला को पुलिस ने सोमवार को बरामद कर लिया है।महिला… Read More

14 hours ago

कानपुर देहात में रविवार से लापता दो किशोरियों के मामले में पुलिस के हांथ खाली

पुखरायां। कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र में बीती रविवार की सुबह घर से लकड़ियां बीनने जंगल गईं रास्ते से… Read More

15 hours ago

पचास वर्षीय युवक लापता परिजन परेशान पत्नी ने पुलिस को दी तहरीर

कानपुर देहात। रनिया थाना क्षेत्र के आर्यनगर प्रथम में किराए के मकान में रही गुड्डी देवी ने तहरीर देते हुए… Read More

15 hours ago

This website uses cookies.