कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

रिश्तेदारी में गया था परिवार,घर में हुई चोरी, पुलिस जुटी

कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के झींझक में चोरी का मामला सामने आया है।घटना झींझक कस्बे के विकासनगर में उस वक्त हुई जब हरिकेश सिंह अपने परिवार समेत एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए हुए थे।

कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के झींझक में चोरी का मामला सामने आया है।घटना झींझक कस्बे के विकासनगर में उस वक्त हुई जब हरिकेश सिंह अपने परिवार समेत एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने सूने पड़े घर को निशाना बनाकर वारदात को अंजाम दे दिया।

चोरों ने घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और आलमारी में रखे 66 हजार रुपए नगदी समेत कीमती जेवरात लेकर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।पड़ोसियों ने घटना की सूचना गृहस्वामी को दी।सूचना मिलने पर जब हरिकेश सिंह घर पहुंचे तो सारा सामान बिखरा पड़ा था।

सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी झींझक लक्ष्मण सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।थाना प्रभारी संजय गुप्ता ने बताया कि प्राथमिक छानबीन में मामला संदिग्ध प्रतीत होता है।मामले की जांच पड़ताल की जा रही है

 

Related Articles

AD
Back to top button