कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

रूरा नगर पंचायत में जीतने के बाद भाजपा चुनाव प्रभारी महेंद्र मिश्र को दी गई शानदार विदाई

भारतीय जनता पार्टी द्वारा नगर पंचायत रूरा में नामित चुनाव प्रभारी महेंद्र मिश्र को शानदार विदाई दी गई। चेयरमैन राम जी गुप्ता के आवास पर आयोजित समारोह मे वक्ताओं ने श्री मिश्र को एक कुशल संगठक बताया जिसके बल पर रूरा नगर पंचायत पर लंबे अंतराल के बाद भगवा लहराया है।

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात। भारतीय जनता पार्टी द्वारा नगर पंचायत रूरा में नामित चुनाव प्रभारी महेंद्र मिश्र को शानदार विदाई दी गई। चेयरमैन राम जी गुप्ता के आवास पर आयोजित समारोह मे वक्ताओं ने श्री मिश्र को एक कुशल संगठक बताया जिसके बल पर रूरा नगर पंचायत पर लंबे अंतराल के बाद भगवा लहराया है। ज्ञातव्य हो कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन की ओर से प्रत्येक नगर पंचायत और नगर पालिका परिषद इतना ही नहीं नगर निगम के लिए भी चुनाव प्रभारी नियुक्त किए गए थे ताकि निकाय चुनावों में पार्टी को मजबूती प्रदान की जा सके।

IMG 20230514 WA0019

उल्लेखनीय है कि इसी व्यवस्था के तहत वरिष्ठ कार्यकर्ता और पूर्व सांसद प्रतिनिधि महेंद्र मिश्र को रूरा नगर पंचायत का प्रभारी बनाकर भेजा गया धा उन्होंने अपने कुशल प्रबंधन के बल पर कार्यकर्ताओं में न केवल जोश बनाए रखा वरन् उन्हें जीत हासिल करने के मंत्र भी दिए। इस अवसर पर सहायक चुनाव प्रभारी शैलेंद्र कुमार सिंह राजावत, वरिष्ठ नेता अर्चना मिश्रा दुर्गेश दीक्षित पुच्चू अवस्थी ,भानु मिश्र सहित अनेक कार्यकर्ता व समर्थक शामिल हुए।

Related Articles

AD
Back to top button