कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

पति समेत छह लोगों के विरुद्ध अतिरिक्त दहेज म,मामला दर्ज

बरौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरौर कस्बा निवासिनी एक महिला ने बुधवार को मंगलपुर थाने के लक्ष्मणपुर पिलख निवासी अपने पति समेत छह लोगों के विरुद्ध अतिरिक्त दहेज के लिए प्रताड़ित करना,मारपीट करना तथा जान से मारने की धमकी देने के संबंध में रिपोर्ट बरौर थाने में दर्ज कराई है पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।

अमन यात्रा, पुखरायां। बरौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरौर कस्बा निवासिनी एक महिला ने बुधवार को मंगलपुर थाने के लक्ष्मणपुर पिलख निवासी अपने पति समेत छह लोगों के विरुद्ध अतिरिक्त दहेज के लिए प्रताड़ित करना,मारपीट करना तथा जान से मारने की धमकी देने के संबंध में रिपोर्ट बरौर थाने में दर्ज कराई है पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। बरौर कस्बा निवासी देवनारायण की पुत्री तथा शिवप्रकाश की पत्नी मोनिका ने बुधवार को बरौर थाने में शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए पुलिस को बताया कि उसकी शादी नवंबर 2019 को मंगलपुर थाने के लक्ष्मणपुर पिलख निवासी मनीराम के पुत्र शिवप्रकाश के साथ हिंदू रीति रिवाज के साथ संपन्न हुई थी उसने राजेंद्र नगर झींझक में दूसरे का घर अपना बताते हुए झांसा देकर शादी की थी अप्रैल 2020 में जब वह गर्भवती थी तो धोखे से उसके पति तथा जेठानी ने मिलकर उसका गर्भपात करा दिया शादी के बाद से ही उसके ससुराल वाले उसके साथ मारपीट तथा अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे बीते 31 अगस्त को भी उसके ससुर,मनीराम,जेठानी रश्मि,निशा,जेठ जयप्रकाश,चंद्रप्रकाश तथा पति शिवप्रकाश ने मिलकर उसके साथ गाली गलौज तथा मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी।थाना इंचार्ज शिवशंकर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

AD
Back to top button