उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

रूरा पुलिस को बड़ी सफलता: घर के बरामदे से बाइक उड़ाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

जनपद में अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रूरा थाना पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी

Story Highlights
  • चोरी की अपाचे मोटरसाइकिल बरामद; साथी की तलाश में जुटी पुलिस

कानपुर देहात (रूरा)। जनपद में अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रूरा थाना पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने घर के बरामदे से चोरी हुई एक अपाचे मोटरसाइकिल के साथ एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है।

क्या था मामला?

जानकारी के अनुसार, हारामऊ (डेरा बंजारा) निवासी विनोद कुमार ने बीते 5 फरवरी को थाने में तहरीर दी थी कि 1 और 2 फरवरी की दरमियानी रात उनके घर के बरामदे में खड़ी ब्लैक कलर की अपाचे मोटरसाइकिल (UP77AQ5363) अज्ञात चोरों ने पार कर दी है। पुलिस ने तत्काल अज्ञात के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 043/2026 की धारा 303(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

चैकिंग के दौरान नहर डाक बंगला के पास दबोचा

थाना रूरा पुलिस शनिवार रात क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने रूरा-सिठमरा मार्ग पर नहर डाक बंगला के पास घेराबंदी की। पुलिस ने वहां से एक संदिग्ध युवक को चोरी की अपाचे मोटरसाइकिल के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

पकड़े गए अभियुक्त का विवरण

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सनोज पाल (25 वर्ष), पुत्र जसवन्त सिंह, निवासी ग्राम त्रिलोकपुर, थाना भरथना (इटावा) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने अपने साथी राहुल उर्फ अंकित निवासी उलरापुर के साथ मिलकर इस चोरी को अंजाम दिया था। वह इस बाइक को लेकर भोगनीपुर की ओर जा रहा था, तभी पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

पुलिस टीम की भूमिका

सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम में मुख्य रूप से शामिल रहे:

उ0नि0 श्री विनोद कुमार

हे0का0 रामपाल

का0 सत्यपाल

का0 संगम कुमार

अगली कार्रवाई: पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मामले में धारा 317(2) BNS की बढ़ोतरी की है। पकड़े गए अभियुक्त सनोज पाल को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है, वहीं उसके फरार साथी राहुल की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है।

Related Articles

AD
Back to top button