रूरा में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंकने जा रहे कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया
शिक्षा मंत्री की बर्खास्तगी की मांग

पुखरायां।कानपुर देहात के रूरा कस्बे में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र सिंह प्रधान का पुतला फूंकने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक दिया।आग लगाने से पहले ही पुलिस ने पुतले को छीन लिया।प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं को पुलिस जीप में बैठाकर थाने लाई।जिसके बाद कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री की बर्खास्तगी की मांग की।यह प्रदर्शन बुधवार को रूरा कस्बे में दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों के आंदोलन के समर्थन में किया गया था।प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य दिलीप कुमार सिंह मुन्ना के नेतृत्व में कार्यकर्ता केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंकने पहुंचे थे।पुतला दहन की सूचना मिलते ही थाना सुधीर भारद्वाज,रूरा चौकी प्रभारी विनोद कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।पुलिस ने पुतले को छीन लिया और प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लेकर पुलिस वाहन से थाने ले गई।हिरासत में लिए गए लोगों में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य दिलीप कुमार सिंह मुन्ना,वीरेंद्र कुमार शुक्ला,सेवादल के विवेक पांडेय,रघुनाथ सिंह मुन्ना,अनिल गुप्ता और चरण सिंह यादव शामिल थे।थाने पहुंचने के बाद नेताओं ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन थाना प्रभारी को सौंपा।ज्ञापन में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाने की मांग की गई है।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया था।ज्ञापन प्राप्त करने के बाद आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।फिलहाल क्षेत्र में स्थित पूरी तरह सामान्य और शांतिपूर्ण है।कानून व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है।



