रूरा में मासूम बच्चे पर गिरा लोहे का गेट,घायल
कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र के धनीरामपुर गांव में बीती बुधवार की शाम दुकान से सामान लेकर घर लौट रहे एक मासूम बालक पर लगभग एक क्विंटल वजन का गेट गिर जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना उस समय हुई जब राजेश का पांच वर्षीय पुत्र मानस एक व्यक्ति के घर के सामने से गुजर रहा था उसी समय उसके मकान में लापरवाही से लगाया गया गेट मानस के ऊपर गिर गया

रूरा।कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र के धनीरामपुर गांव में बीती बुधवार की शाम दुकान से सामान लेकर घर लौट रहे एक मासूम बालक पर लगभग एक क्विंटल वजन का गेट गिर जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना उस समय हुई जब राजेश का पांच वर्षीय पुत्र मानस एक व्यक्ति के घर के सामने से गुजर रहा था उसी समय उसके मकान में लापरवाही से लगाया गया गेट मानस के ऊपर गिर गया।जिससे वह गेट के नीचे दब गया।ग्रामीणों ने तुरंत गेट हटाकर बच्चे को बाहर निकाला।जिससे एक बड़ा हादसा होते टल गया।राजेश ने जब मकान मालिक से अपने घायल बेटे के इलाज के खर्च के लिए आग्रह किया तो मकान मालिक,उसकी पत्नी व मां ने राजेश व उसके परिजनों से गाली गलौज की।उन्होंने मारपीट पर आमादा होते हुए जान से मारने की धमकी दी।आरोपियों ने राजेश व उसके परिजनों को दरवाजे से भगा दिया।पीड़ित राजेश ने मामले की रिपोर्ट रूरा थाने में दर्ज कराई है।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि शिकायती प्रार्थना पत्र मिला है।मामले की जांच की जा रही है।जांचकर उचित कार्यवाही की जाएगी।



