उत्तरप्रदेशकानपुरफ्रेश न्यूज

रेगुलेटर चेक करने के दौरान लगी आग, मां को बचाने में बेटा झुलसा

घाटमपुर कस्बे के जवाहर नगर उतरी मोहल्ले में सोमवार सुबह सिलेंडर में रेगुलेटर लगाने के बाद चेक करने के दौरान सिलेंडर ने आग पकड़ ली। आग की चपेट में आने से मां झुलस गई।घटना में मां को बचाने में बेटा भी झुलस गया। परिजन दोनो को घाटमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटमपुर आए। जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर हालत में दोनो को कानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया

Story Highlights
  • घाटमपुर कस्बे की घटना, दोनों जिला अस्पताल रेफर

घाटमपुर कानपुर नगर। घाटमपुर कस्बे के जवाहर नगर उतरी मोहल्ले में सोमवार सुबह सिलेंडर में रेगुलेटर लगाने के बाद चेक करने के दौरान सिलेंडर ने आग पकड़ ली। आग की चपेट में आने से मां झुलस गई।घटना में मां को बचाने में बेटा भी झुलस गया। परिजन दोनो को घाटमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटमपुर आए। जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर हालत में दोनो को कानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घाटमपुर कस्बा के जवाहर नगर उत्तरी निवासी उदय सैनी उर्फ भोला ट्रक चला कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। उदय ने बताया कि घर पर उसकी पत्नी रजनी देवी ने सोमवार को सुबह गैस खत्म होने पर रक्खे नए सिलेंडर मे रेगुलेटर लगाया। जहा गैस लीकेज चेक करने के दौरान सिलेंडर ने आग पकड़ ली। आग की चपेट में मां को आता देख घर पर मौजूद उनका बेटा पुष्पेंद्र उर्फ आशू ने मां को बचाने का प्रयास किया। जिसके कारण माँ के साथ साथ वह भी आग में झुलस गया। बेटे ने किसी तरह सिलेंडर मे लगी आग को बुझाया। जिसके बाद परिजन दोनो को घाटमपुर सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डाक्टर ने दोनो को प्रथमिक उपचार कर कानपुर के उर्सला अस्पताल रेफर कर दिया।.

Related Articles

AD
Back to top button