कानपुर देहात की महिला का सचेंडी में खून से लतपथ मिला शव
कानपुर देहात की एक महिला की हत्या कर शव कानपुर सचेंडी में फेंक दिया गया।ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।महिला के पास मिले दस्तावेज से महिला की शिनाख्त अकबरपुर थाना क्षेत्र के खोखा निवासी 45 वर्षीय रेशमा के रूप में हुई।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है

- शनिवार को घर से बैंक जाने के लिए निकली थी,सोमवार को मिला शव
- परिजनों में मचा कोहराम
- पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी
पुखरायां।कानपुर देहात की एक महिला की हत्या कर शव कानपुर सचेंडी में फेंक दिया गया।ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।महिला के पास मिले दस्तावेज से महिला की शिनाख्त अकबरपुर थाना क्षेत्र के खोखा निवासी 45 वर्षीय रेशमा के रूप में हुई।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।भीमसेन क्रॉसिंग से गज्जापुरवा रोड की ओर जाने वाली सड़क किनारे सोमवार शाम एक महिला का खून से लतपथ शव मिला।घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुलिस व फोरेंसिक टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच की।मृतका के कपड़ों से एक बैंक पासबुक मिली।जिससे उसकी शिनाख्त हुई।इसके बाद महिला के परिजनों को सूचना दी गई।महिला के सिर के दाहिनी ओर चोट के निशान मिले हैं और बाएं हाथ पर पट्टी बंधी है।शव के आसपास खून भी मिला है।जिससे आशंका जाहिर की जा रही है महिला की हत्या कर शव यहां फेंका गया है।पुलिस के मुताबिक मृतक महिला के पति पप्पू ने बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है।दो बेटियां थीं जिनकी शादी हो चुकी है।रेशमा शनिवार सुबह घर से बारा स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा जाने के लिए निकली थी।वापस नहीं आई तो परिजनों ने सोमवार को अकबरपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।एसीपी पनकी शिखर ने बताया कि शव की शिनाख्त हो गई है।परिजनों को सूचना भेजकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।जांच के दौरान पुलिस को कई महत्त्वपूर्ण साक्ष्य मिले हैं।जिनके आधार पर पुलिस मामले का खुलासा करने में जुटी हुई है।घटना का जल्द खुलासा कर आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।



