कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज
कानपुर देहात में खिचड़ी वितरण कर दिया गया सामाजिक समरसता का संदेश
बरौर कस्बे में अधिवक्ता सुप्रीमकोर्ट के नेतृत्व में खिचड़ी वितरण कर सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया।इस अवसर पर मौजूद लोगों को संबोधित भी किया गया।

पुखरायां। शुक्रवार को बरौर कस्बे में अधिवक्ता सुप्रीमकोर्ट के नेतृत्व में खिचड़ी वितरण कर सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया।इस अवसर पर मौजूद लोगों को संबोधित भी किया गया।जय भारत क्रिकेट क्लब तथा पटेल क्लब के तत्वाधान में आयोजित जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन व नव वर्ष के उपलक्ष्य में शुक्रवार को कस्बे के बोनी लॉन तिराहे पर खिचड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर एडवोकेट सुप्रीमकोर्ट अमित सचान तथा समाजसेवियों ने स्टॉल लगाकर जरूरतमंदों को खिचड़ी वितरित की।मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए अधिवक्ता अमित सचान ने कहा कि मानव सेवा से बढ़कर कोई दूसरा धर्म नहीं है।
इसलिए हम सभी को किसी न किसी रूप में मानव सेवा अवश्य ही करनी चाहिए।इस मौके पर प्रभांश सचान,नकुल सचान,सनी सचान,प्रदीप सचान,रामप्रकाश सचान,ज्ञानप्रकाश सचान आदि मौजूद रहे।



