कानपुर देहात: भीषण ठंड में जिला चिकित्सालय पहुंचीं जिला पंचायत सदस्य सीमा संखवार
मरीजों को बांटे कंबल, बोलीं मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म
- मरीजों और तीमारदारों ने की सराहना
पुखरायां। कानपुर देहात में भीषण ठंड के दृष्टिगत जिला पंचायत सदस्य सीमा संखवार ने एक अहम पहल की है।सोमवार को उन्होंने जिला अस्पताल माती में मरीजों को कंबल वितरित किए।यह पहल कड़ाके की ठंड से मरीजों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।बताते चलें कि इन दिनों कानपुर देहात समेत समूचे उत्तर प्रदेश में शीतलहर का सितम जारी है।
जरूरी कार्यों को छोड़कर लोग अपने अपने घरों में दुबके नजर आ रहे हैं।इसी को देखते हुए जिला पंचायत सदस्य सीमा संखवार ने एक अहम पहल की।सोमवार को वह जिला चिकित्सालय माती मरीजों के बीच पहुंचीं तथा वार्डों में भर्ती मरीजों को कंबल वितरित किए।
इस दौरान उन्होंने मरीजों का हालचाल जाना तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।उन्होनें आर्थिक रूप से सम्पन्न तथा समाजसेवी संस्थाओं से भी इस नेक काम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।जिला पंचायत सदस्य ने कहा कि मानव सेवा से बढ़कर कोई दूसरा धर्म नहीं है।
इसलिए हम सभी को मानव सेवा अवश्य ही करनी चाहिए।इस अवसर पर मरीजों और उनके तीमारदारों ने इस मानवीय पहल की प्रशंसा की।इस मौके पर चिकित्साधीक्षक डॉक्टर वंदना यादव,स्टाफ नर्स मंजू त्रिवेदी,वीरेंद्र यादव,राकेश गुप्ता ने भी मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।



