उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

रोडवेज अधिकारियों ने रूरा पहुंच कर बसों के नियमित संचालन का दिया भरोसा, व्यापार मंडल ने प्रस्तावित धरना किया स्थगित

व्यापार मंडल के धरने की खबर से रोडवेज अधिकारी रूरा पहुंचे। पदाधिकारियों से भेंट कर वार्ता की। एआरएम रोडवेज ने अनियमित बस सेवा को सोमवार से नियमित रूप से संचालित करने का जिलाध्यक्ष को भरोसा दिया

सुशील त्रिवेदी अमन यात्रा ब्यूरो,कानपुर देहात। व्यापार मंडल के धरने की खबर से रोडवेज अधिकारी रूरा पहुंचे। पदाधिकारियों से भेंट कर वार्ता की। एआरएम रोडवेज ने अनियमित बस सेवा को सोमवार से नियमित रूप से संचालित करने का जिलाध्यक्ष को भरोसा दिया। विभाग द्वारा दिए गए भरोसे के बाद व्यापार मंडल ने धरना स्थगित किया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के द्वारा जनता ग्रामीण बस सेवा के अनियमित संचालन को लेकर रुरा कस्बे के बस स्टैंड पर कल 31 जनवरी को प्रस्तावित सांकेतिक धरना कार्यक्रम रोडवेज अधिकारियों एआरएम रोडवेज मोहम्मद अशफ़ाक के नेतृत्व में रुरा पहुंच कर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता मोनू,नगर अध्यक्ष आशुतोष मिश्रा सहित सभी पदाधिकारियों से भेंट एवं वार्ता कर व्यापार मंडल की जनता ग्रामीण बस सेवा के संदर्भ मे प्रमुख मांग को लेकर सुचारू रूप एवं उपयोगी समय सारणी से सभी बसों को संचालित किया जाए एवं जनता ग्रामीण बसों की संख्या और बधाई जाए जिस पर एआरएम रोडवेज ने व्यापार मंडल पदाधिकारियों को भरोसा देते हुए कहा कि सोमवार से बस सेवा को सुचारु रूप से एवं उपयोगी समय सारणी संचालित किए जाने का पूर्ण रूप आश्वासन दिया।

Related Articles

AD
Back to top button