कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में अज्ञात डंपर की टक्कर से बाइक सवार घायल,भेजा गया जिला अस्पताल 

फरार डंपर चालक की तलाश की जा रही है।

कानपुर देहात में एक सड़क हादसा सामने आया है।अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के लालपुर चौकी के पास कानपुर झांसी हाइवे पर एक अज्ञात डंपर ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल की पहचान वाराणसी जिले के चितई थाना क्षेत्र के करौंदी गांव निवासी अरुण कुमार के 21 वर्षीय पुत्र तिलक कुमार के रूप में हुई है।वह अपनी बाइक से झांसी से वाराणसी की ओर जा रहा था तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना एंबुलेंस और पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही एंबुलेंस तत्काल मौके पर पहुंची और एंबुलेंसकर्मियों ने घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।कोतवाल हरमीत सिंह ने बताया कि घायल को अस्पताल भेजा गया है।फरार डंपर चालक की तलाश की जा रही है।तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button