लखनऊ: मुलायम सिंह यादव के अपमान पर सपाई भड़के, हजरतगंज में जोरदार प्रदर्शन
समाचार पत्रिका के ख़िलाफ़ नारेबाजी; युवजन सभा और लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने पत्रिका की प्रतियाँ जलाईं
लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के युवा संगठनों के नेतृत्व में आज बड़ी तादाद में पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने लखनऊ के हजरतगंज में जोरदार प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रदर्शन एक समाचार पत्रिका द्वारा नेताजी श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव और उनके परिवार के खिलाफ अशोभनीय और अभद्र समाचार व टिप्पणी करके उनकी छवि खराब करने के विरोध में किया गया।
प्रदर्शनकारियों ने एकजुट होकर हजरतगंज चौराहे पर सांकेतिक तौर पर न्यूज़ मैगज़ीन की प्रतियाँ जलाईं। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि न्यूज़ मैगज़ीन ने नेताजी मुलायम सिंह यादव का नाम पौराणिक संदर्भों से जोड़कर उनका अपमान किया है, जिसे समाजवादी लोग कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे।
युवा संगठनों ने किया विरोध का नेतृत्व
प्रदर्शन का नेतृत्व समाजवादी युवजन सभा, समाजवादी लोहिया वाहिनी, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड और समाजवादी छात्र सभा के पदाधिकारियों ने किया। इस दौरान मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा, समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष रामकरन निर्मल, समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी और समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा ने सक्रिय भूमिका निभाई। इन युवा संगठनों के पदाधिकारियों द्वारा इंडिया टुडे डिजिटल प्लेटफॉर्म को भी सांकेतिक रूप से जलाया गया। जोरदार प्रदर्शन के बाद पुलिस ने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें ईको गार्डन ले गई।
गिरफ्तारी के बाद, समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता फखरूल हसन चांद ने पार्टी के प्रदेश सचिव सऊद मुशीर, नगर महासचिव शब्बीर खान तथा राष्ट्रीय सचिव छात्र सभा अब्दुल्ला के साथ मिलकर ईको गार्डन में गिरफ्तार किए गए प्रदर्शनकारी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस प्रदर्शन में शिवम कश्यप, शैलेश यादव, आशीष आर्यन, हसीब हसन, रामा यादव, दीपराज यादव, अर्पित त्रिवेदी, संदीप कश्यप, गिरजा शंकर पाल, उद्वव शाक्य, गुलामुद्दीन, अभय पुरी, अजय यादव, सालिम काकोरी, राजेंद्र पांडे उर्फ बिल्लू पाण्डे, आकाश रावत, मिष्ठी खरे, अमरेंद्र आरिया, मोहम्मद कैफ सिद्दीकी, सुजीत यादव, यदुवंश चौधरी, रबिन सिंह, रोहित यादव, मुहम्मद फाईम, वीरेंद्र सिंह, रियाज अहमद, शाहरूख, आशु अजीम, दीपाजी, एराज, राखिम, रिजवान, आशुल खां, शिव कुमार टाइगर, ममता शर्मा, फहीम, समीर बारी, रियाज, धीरेन्द्र, नावेद, मेराज, मकबूल, शेखू मिर्ज़ा, राहुल, शुऐब खां, मो. तौफीक, अमर यादव, अभय पूरी, प्रदीप निषाद, अभिषेक मोर, मोनू यादव, सुहैल अहमद, अनूप सिंह, सोपिल सिंह, एहतिशाम, दिलीप यादव, गौरव रावत, निखेश चौधरी, यशमोहन पटेल, निकेश चौधरी, विनोद यादव, रंजीत यादव, सूरज यादव, मो. आजम, अकील अहमद, राहुल निर्मल बागी, संतोष पटेल, नौनीत, शिवशंकर राजपूत, सुशीला गौतम, वैभव सैनी, अवनीश यादव, रुस्तम सिंह, अनुराग चौधरी, पिं्रस कुमार, शिवमणि तिवारी, प्रवेश यादव, जावेद अली, शुभम चंद्र, नवीन यादव, अंश वर्मा, विक्रम लोधी, मुलायम यादव, दिव्यांशु पांडे, राघव प्रधान, अनूप यादव, वीरेंद्र कुमार, शिवेंद्र प्रताप यादव, सुमित यादव, सार्थक मिश्रा, ओम लोधी, सुमित राजभर राधे, विपिन रावत, मो. वसीम, आकाश, सुनील, करण सहित तमाम समाजवादी युवा शामिल रहे।
ये भी पढ़े- परिवारवाद की राजनीति पर जवाबी हमला: बलिदानवाद का संकल्प और महाकाव्यों का अपमान




