उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

यमुना एक्सप्रेस भीषण सड़क हादसे में कानपुर देहात के बस चालक की मौत,परिवार में छाया मातम

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेस पर घने कोहरे के कारण बीते मंगलवार भोर पहर हुए भीषण सड़क हादसे में कानपुर देहात के बस चालक की मौत हो गई

पुखरायां।उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेस पर घने कोहरे के कारण बीते मंगलवार भोर पहर हुए भीषण सड़क हादसे में कानपुर देहात के बस चालक की मौत हो गई।हादसे में 8 बसें और 3 कारें आपस में टकरा गईं।जिसके बाद कई वाहनों में आग लग गई।इस दर्दनाक हादसे में अब तक कुल 13 लोगों की मौत की पुष्टि की जा चुकी है जबकि 66 लोग घायल बताए जा रहे हैं।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर के बाद जोरदार धमाका हुआ और वाहनों में आग लग गई।हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा तफरी मच गई।सूचना मिलते ही पुलिस और राहत बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।इस भीषण हादसे में कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र के डूडीबरी निवासी मोहम्मद सलीम की भी मौत हो गई।वह शताब्दी बस के चालक थे।15 दिसंबर को वह ड्यूटी के लिए घर से निकले थे और मंगलवार तड़के यमुना एक्सप्रेस पर हुए हादसे का शिकार हो गए।मोहम्मद सलीम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।पिता इसरार हुसैन,पत्नी सहावर फातिमा,पुत्र मोहम्मद अली अब्बास और पुत्रियां खुशी व एलजिवा का रो रो कर बुरा हाल था।हादसे से मृतक का परिवार सदमे में है। हादसे की खबर मिलते ही बुधवार को मृतक के गांव डूडीबरी में शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया।परिजनों के मुताबिक पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात बुधवार शाम तक शव गांव पहुंचने की संभावना है।

Related Articles

AD
Back to top button