कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

लखनऊ में शिक्षामित्र महासम्मेलन हेतु बैठक पांच फरवरी को

आगामी 20 फरवरी को लखनऊ में शिक्षामित्र महासम्मेलन के लिए जिले के शिक्षामित्रों की एक बैठक पांच फरवरी को अकबरपुर कस्बे के गुरुकुलम विद्यालय में आयोजित की जायेगी।

अमन यात्रा, पुखरायां।आगामी 20 फरवरी को लखनऊ में शिक्षामित्र महासम्मेलन के लिए जिले के शिक्षामित्रों की एक बैठक पांच फरवरी को अकबरपुर कस्बे के गुरुकुलम विद्यालय में आयोजित की जायेगी। यह जानकारी वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह ने गुरुवार को दी।
गुरुवार को वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 20 फरवरी को लखनऊ में शिक्षामित्र महासम्मेलन के लिए जिले के आदर्श समायोजित/शिक्षक/ शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जिला पदाधिकारियों व ब्लॉक पदाधिकारियों तथा संघ के सक्रिय शिक्षामित्रों की एक बैठक पांच फरवरी को अकबरपुर कस्बे के गुरुकुलम विद्यालय में आयोजित की जायेगी जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महिला प्रभारी सुमन यादव प्रतिभाग करेंगी वहीं वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह द्वारा बैठक में अधिक से अधिक संख्या में शिक्षामित्रों से प्रतिभाग करने की अपील की गई है।

Related Articles

AD
Back to top button