लोकसभा चुनाव के ठीक पहले भाजपाई हुए वरिष्ठ नेता विजय सचान

घाटमपुर में 30 सालों से समाजवादी पार्टी से राजनीति कर रहे एवं लोकसभा चुनाव के ठीक पहले सपा के विशेष कार्यकारिणी सदस्य पद से इस्तीफा देने वाले वरिष्ठ नेता विजय सचान ने मंगलवार को भाजपा का दामन थाम लिया। कानपुर में बुंदेलखंड क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचकर क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल की उपस्थिति में विजय सचान ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है

घाटमपुर कानपुर नगर।घाटमपुर में 30 सालों से समाजवादी पार्टी से राजनीति कर रहे एवं लोकसभा चुनाव के ठीक पहले सपा के विशेष कार्यकारिणी सदस्य पद से इस्तीफा देने वाले वरिष्ठ नेता विजय सचान ने मंगलवार को भाजपा का दामन थाम लिया। कानपुर में बुंदेलखंड क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचकर क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल की उपस्थिति में विजय सचान ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।
समाजवादी पार्टी की उपेक्षा से निराश 2 दिन पहले सपा के विशेष कार्यकारिणी सदस्य पद से इस्तीफा देने वाले वरिष्ठ सपा नेता विजय सचान ने मंगलवार को कानपुर स्थित बुंदेलखंड क्षेत्रीय कार्यालय मे भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल की उपस्थिति में भाजपा का भगवा रंग पटका पहन कर भाजपाई हो गए।

हालांकि चुनाव के ठीक पहले समाजवादी पार्टी का दामन छोड़ने के चलते जहां एक और सपा के लिए झटका माना जा रहा है। वहीं भाजपा में शामिल होने से अकबरपुर लोकसभा सीट पर प्रत्याशी देवेंद्र सिंह भोले को फायदा होता दिख रहा है। पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद विजय सचान ने बताया कि उन्हें भाजपा में उम्मीद है कि उन्हें पार्टी में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। वह पार्टी के काम को पूरी लगन के साथ करेंगे। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को आभार व्यक्त किया है।.

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

ट्रैफिक अलर्ट: कानपुर देहात में पुलिस भर्ती समारोह के लिए भारी वाहनों का मार्ग बदला

कानपुर देहात– उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों और सड़क एवं परिवहन विभाग के उच्चाधिकारियों के…

13 hours ago

कानपुर देहात: प्रेम और साथ का अनूठा अंत, 5 मिनट के अंतराल पर बुजुर्ग दंपति की मौत

कानपुर देहात के अकबरपुर नगर पंचायत के शिवाजी नगर (जमालपुर) में शुक्रवार शाम एक ऐसी…

1 day ago

तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो में मारी टक्कर,युवक की मौत

कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।एक…

1 day ago

कानपुर देहात में युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मुरीदपुर गांव में…

1 day ago

कानपुर देहात: प्रेमिका को घायल कर प्रेमी ने की आत्महत्या, इलाके में सनसनी

कानपुर देहात: कानपुर देहात के रनिया थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दिल दहला देने…

2 days ago

पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त महेन्द्र प्रताप गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पहले ही जा चुका है जेल

कानपुर देहात: महिला एवं बाल अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान…

2 days ago

This website uses cookies.