उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत विकासखंड अमरौधा में बैठक आयोजित,खंड विकास अधिकारी ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश

आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत विकासखंड अमरौधा कार्यालय में मंगलवार को पंचायत सचिवों संग एक बैठक आयोजित की गई।बैठक के दौरान खंड विकास अधिकारी ने आगामी मतदान दिवस के दिन 20 मई को समस्त पोलिंग बूथों पर सुविधाओं को दुरस्त करने के निर्देश पंचायत सचिओं को दिए

पुखरायां।आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत विकासखंड अमरौधा कार्यालय में मंगलवार को पंचायत सचिवों संग एक बैठक आयोजित की गई।बैठक के दौरान खंड विकास अधिकारी ने आगामी मतदान दिवस के दिन 20 मई को समस्त पोलिंग बूथों पर सुविधाओं को दुरस्त करने के निर्देश पंचायत सचिओं को दिए।खंड विकास अधिकारी कमलेश कुमार ने कहा कि आगामी 20 मई को मतदान दिवस के दिन पोलिंग बूथों पर समस्त सुविधाएं जैसे पेयजल,विद्युत,टॉयलेट,पंखा, शाइनिंग,रैंप व साफ सफाई इत्यादि दुरस्त कर लें ताकि पोलिंग बूथ पर मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

हीला हवाली की स्थित में संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।इस मौके पर एडीओ पंचायत रामप्रकाश पाठक,एडीओ एजी बलवीर प्रजापति,पंचायत सचिव मधुलता आदित्य,संजय त्रिवेदी,धर्मेंद्र यादव,राजेश पटेल,सुनील कुमार सिंह,रवि अग्रवाल,विवेक विद्यार्थी,दिग्विजय अधिकारी,दीपक यादव,दीपिका यादव,अनुपमा सिंह,कीर्ति सिंह आदि मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button