औरैयाउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

प्राथमिक विद्यालय कोठीपुर में मेहंदी एवं राखी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

विकास खंड भाग्यनगर की ग्राम पंचायत कोठीपुर के प्राथमिक विद्यालय में मेहंदी एवं राखी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी कला एवं क्षमता का अनोखा परिचय देते हुए सुंन्दर, आकर्षक, सृजनात्मक, आनंददायक एवं प्रेरणादायक राखी का प्रदर्शन किया।

विकास सक्सेना , फफूँद,औरैया। विकास खंड भाग्यनगर की ग्राम पंचायत कोठीपुर के प्राथमिक विद्यालय में मेहंदी एवं राखी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी कला एवं क्षमता का अनोखा परिचय देते हुए सुंन्दर, आकर्षक, सृजनात्मक, आनंददायक एवं प्रेरणादायक राखी का प्रदर्शन किया। वहीं सहायक अध्यापक दीक्षा गुप्ता ने बच्चों की इस प्रतिभा में सहभाग किया तथा बच्चों को रक्षाबंधन के त्योहार का संदेश दिया उन्होंने कहा कि यह पर्व सदियों से भारतीय संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रहा है।
राखी भाई बहन के बीच सुरक्षा एवं प्रेम का जो पवित्र रिश्ता है उसे समझे और बरकरार रख सकें।हर भाई अपनी बहन की रक्षा के लिए बचनबद्ध रहे और पारस्परिक प्रेम में आगे बढ़कर अच्छे समाज निर्माण में बहुमूल्य योगदान दे सके। इस मौके पर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Related Articles

AD
Back to top button