कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

बोल्वो बस व ट्रक की आपस में भिडंत, तीन सवारी हुई घायल

अकबरपुर कोतवाली के बारा टोल प्लाजा पर बुधवार सुबह एक बोल्वो बस व ट्रक की आपस में टक्कर हो जाने के चलते बस में सवार तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। अकबरपुर कोतवाली के बारा टोल प्लाजा पर बुधवार सुबह एक बोल्वो बस व ट्रक की आपस में टक्कर हो जाने के चलते बस में सवार तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब पांच बजे के आसपास कोतवाली क्षेत्र के बारा टोल प्लाजा पर एक वोल्बो बस ने किसी ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी।

IMG 20240117 WA0010

जिसके चलते बस में सवार तीन यात्री बुरी तरह घायल हो गए।घटना की सूचना कोतवाल पुलिस को दी गई।सूचना पर मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।वहीं क्षतिग्रस्त वाहनों को रास्ते से हटवाकर यातायात सुचारू रूप से चालू कराया गया है।कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

Related Articles

AD
Back to top button