विजय रथ यात्रा : अखिलेश ने कहा कि जब-जब सपा की विजय यात्रा निकली है,तब-तब प्रदेश में परिवर्तन आया है

कानपुर देहात में बुधवार की देर शाम अखिलेश यादव विजय रथ यात्रा लेकर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने फूलों की वर्षा कर अखिलेश यादव का स्वागत किया। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने रथ पर सवार होने के बाद हाथ हिलाते हुए सभी का अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी भी की।

कानपुर देहात,अमन यात्रा :  बुधवार की देर शाम अखिलेश यादव विजय रथ यात्रा लेकर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने फूलों की वर्षा कर अखिलेश यादव का स्वागत किया। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने रथ पर सवार होने के बाद हाथ हिलाते हुए सभी का अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी भी की। इस दौरान सपा मुखिया अखिलेश यादव ने मंच पर पहुंचकर सभा को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में जब-जब सपा की विजय यात्रा निकली है,तब-तब प्रदेश में परिवर्तन आया है।रथयात्रा के माध्यम से किसानों, बुजुर्गों का आशीर्वाद लेंगे।

लखीमपुर में किसानों के साथ कानून को भी कुचला गया
उन्होंने कहा कि लखीमपुर में किसानों के साथ कानून को भी कुचला गया है। युवाओं को पकौड़ा तलने का रोजगार देने वाली भाजपा सरकार के कार्यकाल में तेल भी दो सौ रुपए लीटर है। जो कि पेट्रोल से भी ज्यादा महंगा हो गया है। अब यह बताएं कि युवा क्या करें। जब सरकार से पूछो तो सरकार का जवाब है कि मिलावट बंद हो गई है। इस लिए तेल महंगा हो गया है। अब तो हवाई जहाज बेचे जा रहे है। स्टेशन बिक रहे है और जो कुछ अब बचा रह गया है वह भी भाजपा बेच देगी। दुर्भाग्य तो देखिए अगर सरकार के खिलाफ बोला या आवाज उठाई दो सरकार बुलडोजर चलवा देती है। अगर कानून व्यवस्था की बात जाए तो इस समय सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था खराब है।

एक झलक पाने की लगी होड़
कार्यकर्ताओं में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की एक झलक पाने की होड़ लगी रही। उनका काफिला जैसे ही कानपुर देहात पहुंचा तो मिलने के लिए सपाइयों में धक्कामुक्की शुरू हो गई। वहीं हाईवे पर भी जाम की स्थिति बन गई लेकिन पुलिस ने एक लेन से दोनों छोर के वाहनों को निकालना शुरू कराया।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात ने एस पी ने की अपराध समीक्षा बैठक,दिए निर्देश

पुखरायां।कानपुर देहात के पुलिस लाइन माती स्थित सभागार में बुधवार शाम पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा…

54 minutes ago

कानपुर देहात में रेलवे लाइन किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव,फैली सनसनी

पुखरायां। कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र के रूरा रेलवे लाइन के किनारे खड्ड में…

6 hours ago

यात्रियों के लिए खुशखबरी: झांसी-लखनऊ पैसेंजर अब गोविंदपुरी तक चलेगी

उरई। झांसी मंडल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए झांसी से लखनऊ जाने…

8 hours ago

परस्पर तबादला पाने वाले शिक्षकों को फटाफट बीएसए करें कार्यमुक्त, बेसिक शिक्षा परिषद ने जारी किया आदेश

लखनऊ/कानपुर देहात। प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में जिले के अंदर परस्पर तबादला पाने वाले 9272…

1 day ago

कानपुर देहात में युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात के रूरा कस्बे में बुधवार सुबह एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे…

1 day ago

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 123 मरीजों का किया गया सफल उपचार

पुखरायां। भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के देवीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर…

4 days ago

This website uses cookies.