बांदाउत्तरप्रदेश

जमीनी विवाद में हुई मारपीट में दो घायल                 

खानदानियों में हुई हमीनी विवाद में पिता-पुत्री को लाठी-डंडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल पिता ने घटना की सूचना पुलिस को दी है।

बांदा। खानदानियों में हुई हमीनी विवाद में पिता-पुत्री को लाठी-डंडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल पिता ने घटना की सूचना पुलिस को दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बबेरू कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव के मजरा बंशीपुरवा निवासी बलराम (45) पुत्र रामकृपाल का 10 दिन पहले अपने ही भाइयों से बंटवारा हुआ था। बंटवारे में कम जमीन मिलने पर बलराम ने इसका विरोध किया। इसी बात को लेकर सोमवार को सुबह उसका अपने खानदानियों से विवाद हो गया। घर में घुसकर पांच खानदानियों ने बलराम को लाठी-डंडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। पिता को बचाने आई पुत्री विजय लक्ष्मी (16) को भी खानदानियों ने मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। पड़ोसियों ने हस्तक्षेप करते हुए विवाद को शांत कराया। घायल पिता-पुत्री ने घटना की जानकारी कोतवाली पहुंच कर पुलिस को दी। पुलिस ने जिला अस्पताल में घायलों को भर्ती कराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button