प्रयागराज

विधायक निर्मला संखवार ने हरी झंडी दिखाकर विकासखंड रसूलाबाद से समूह की महिलाओं को जनपद प्रयागराज हेतु किया रवाना

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दिए निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी कानपुर देहात के निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी कानपुर देहात के कुशल नेतृत्व में जनपद कानपुर देहात से 1120 प्रतिभागी स्वयं सहायता समूह की महिलाएं गोष्टी के लिए जनपद प्रयागराज हेतु रवाना हुई।

कानपुर देहात,अमन यात्रा। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दिए निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी कानपुर देहात के निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी कानपुर देहात के कुशल नेतृत्व में जनपद कानपुर देहात से 1120 प्रतिभागी स्वयं सहायता समूह की महिलाएं गोष्टी के लिए जनपद प्रयागराज हेतु रवाना हुई। विधायक श्रीमती निर्मला संखवार द्वारा हरी झंडी दिखाकर विकासखंड रसूलाबाद से समूह की महिलाओं को जनपद प्रयागराज हेतु रवाना किया गया।

महिलाओं में प्रयागराज में प्रतिभाग करने हेतु उत्साह नज़र आया ,सभी महिलाएं ससमय ब्लॉक में पहुँच कर अपने उत्साह  को दर्शाया। महिलाओ की सुरक्षा को ध्यान रखते हुए महिला पुलिस इंस्पेक्टर  रेहाना याशमीन खान की टीम के साथ बसों को प्रयागराज के लिए  रवाना किया गया।

ये भी पढ़े-   सीडीओ सौम्या ने  21  दिसंबर को जनपद प्रयागराज में कार्यक्रम के संबंध में की समीक्षा

कल दिनांक 21 दिसंबर 2021 को  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं  मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा महिला सशक्तिकरण करते हुए  स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु स्वरोजगार के लिए स्वयं सहायता समूहो को  स्टार्ट फंड ,सीआईएफ फंड , रिवॉल्विंग फण्ड  खातों में अंतरित किया जाएगा तथा गोष्ठी को संबोधित किया जाएगा। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की इस विशेष पहल से स्वयं सहायता समूह  की महिलाएं अपना कार्य करते आत्मनिर्भर बनने के रास्ते पर अग्रसर हो रही है।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से पुखरायां में चला सघन चेकिंग अभियान, वाहन चालकों में हड़कंप

पुखरायां। पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के निर्देश पर गुरुवार को कानपुर देहात के सभी थानों…

6 hours ago

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर देवराहट पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, मचा हड़कंप

पुखरायां।पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के निर्देश पर गुरुवार को कानपुर देहात के सभी थानों के…

6 hours ago

चौकी प्रभारी सिठमरा रजनीश कुमार वर्मा ने चलाया चेकिंग अभियान, वाहन चालकों में मची अफरा तफरी

कानपुर देहात।पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के निर्देश पर गुरुवार को कानपुर देहात के सभी थानों…

6 hours ago

रनियां थाने में चार एस आई का तबादला, दी गई भावभीनी विदाई

कानपुर देहात के रनियां थाने में तैनात चार एस आई का स्थानांतरण हो गया।स्थानांतरित होने…

7 hours ago

कानपुर देहात में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक युवक की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है।मृतक की पहचान…

7 hours ago

कानपुर देहात में सर्पदंश से बुजुर्ग की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक दुखद घटना सामने आई है।डेरापुर थाना क्षेत्र के मवई मुक्ता गांव…

10 hours ago

This website uses cookies.