कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

विधुत उपकेंद्र पर किसान यूनियन टिकैत गुट का पांचवे दिन तक धरना जारी

बिजली उपकेंद्र पर अनिश्चतकालीन धरने पर बैठे किसान यूनियन टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं का पांचवे दिन तक धरना जारी रहा बिजली विभाग अधिकारियों ने किसानों की समस्याओं का हाल अभी तक नहीं निकल पाया है जिससे कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त होने लगा है।

Story Highlights
  • विधुत विभाग के अधिकारियों ने किसानों की समस्याओं का अभी तक नही निकाल पाया हल
  • ब्लाक अध्यक्ष रणवीर यादव ने बड़ा धरना देने का दिया संकेत
राहुल राजपूत, रसूलाबाद : बिजली उपकेंद्र पर अनिश्चतकालीन धरने पर बैठे किसान यूनियन टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं का पांचवे दिन तक धरना जारी रहा बिजली विभाग अधिकारियों ने किसानों की समस्याओं का हाल अभी तक नहीं निकल पाया है जिससे कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त होने लगा है।
जनपद कानपुर देहात के रसूलाबाद विद्युत उपकेंद्र पर 16 अगस्त को बिजली समस्याओं को लेकर किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष विपिन तिवारी के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ता अनिश्चितकाल धरने पर बैठे थे। किसान यूनियन कार्यकर्ताओं का पांचवे दिन तक धरना अभी जारी है उनकी समस्याओं का निदान विद्युत विभाग के अधिकारियों नहीं ढूंढ पाया जिससे धीरे-धीरे किसान यूनियन कार्यकर्ताओं सहित जनता में भारी रोज व्याप्त होने लगा है। क्षेत्रीय जनता की गंभीर समस्याओं को लेकर किसान यूनियन कार्यकर्ताओं को मजबूरन धरने पर बैठना पड़ा है और अभी तक उन समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ है जिससे यह प्रतीत होता है की बिजली विभाग के अधिकारी व कर्मचारी कितने भ्रष्ट हैं जो अभी तक किसानों की समस्याओं का हल नहीं निकाल पाए।
R2
धरने पर बैठे ब्लॉक अध्यक्ष रणवीर यादव ने बताया बिजली विभाग कर्मचारी द्वारा किसानों का उत्पीड़न ज्यादा बिजली बिल निकालना व शासन के आदेश के बबजूद भी बिजली न मिलने के कारण धरने का फैसला लिया गया है। वही पूर्व नगर अध्य्क्ष शीलू चौबे ने बताया बिजली विभाग के अधिकारियों को समस्याओं को कई बार लिखित रूप में अवगत कराया जा चुका है। जब समस्याओं का हल नही निकला तो मज़बूरन कार्यकर्ता धरने पर बैठे है। समय रहते इन सभी समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ तो बहुत जल्द यह अनिश्चितकालीन धरना एक बड़े धरने के रूप में बदल जाएगा।
इस मौके पर तहसील अध्यक्ष पीयूष निकेतन,ब्लॉक अध्य्क्ष रणवीर यादव ,नगर अध्य्क्ष गोलू सिंह,ध्रुव यादव, हनीफ, रामचंद्र, बनवारी,हेतराम,कुँवरलाल, रामसेवक,गोविंद कठेरिया, हरिशंकर,रामलाल, विमल कुमार, रेखा, सुशीला, मीना,राधा देवी, गुड्डी देवी राजेश्वरी गीता सहित पुरूष महिलाएं कई कार्यकर्ता धरने पर मौजूद रहे।
रक्षाबंधन का पर्व धरने पर ही मनाया-
किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने रक्षाबंधन का पर्व भी धरने पर बैठकर मनाया। धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं के कलाइयों में बहनों ने धरना स्थल प पहुंचकर राखियां बांधी है।

Related Articles

AD
Back to top button