उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज
बरौर कस्बे में शनिवार से दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, प्रतिभागियों को मिलेगा आकर्षक पुरस्कार
मलासा विकासखंड के बरौर कस्बे में टाइटन क्लब के तत्वाधान में शनिवार को दो दिवसीय बॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।प्रतियोगिता में दूरदराज की टीमें प्रतिभाग करेंगी।प्रतियोगिता में विजेता व उपविजेता टीमों को मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा

पुखरायां।मलासा विकासखंड के बरौर कस्बे में टाइटन क्लब के तत्वाधान में शनिवार को दो दिवसीय बॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।प्रतियोगिता में दूरदराज की टीमें प्रतिभाग करेंगी।प्रतियोगिता में विजेता व उपविजेता टीमों को मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।टाइटन क्लब के अध्यक्ष सालिद सिद्दीकी ने बताया कि बरौर कस्बा स्थित जूनियर हाई स्कूल के सामने प्रांगण में टाइटन क्लब के तत्वाधान में शनिवार से दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य बरौर संजय सचान द्वारा किया जाएगा।प्रतियोगिता में दूरदराज की टीमें प्रतिभाग करेंगी।वहीं प्रतियोगिता में विजेता व उपविजेता टीमों को कमेटी की तरफ से आकर्षक पुरस्कार भी दिए जाएंगे।



