राजपुर कानपुर देहात। थाना क्षेत्र के जैनपुर गांव में एक महिला ने ग्रह कलह के चलते शनिवार की शाम छत पर लगे लोहे कड़े से रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की है।
क्षेत्र के जैनपुर गांव निवासनी शिखा कटियार 26 वर्ष पत्नी अजय कटियार पुत्र दुर्गा प्रसाद कटियार ने शनिवार की शाम ग्रह कलह से तंग आकर कमरे के अंदर छत पर लगे लोहे के कड़े से रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। परिजनों को खबर लगते ही कोहराम मच गया। ससुर दुर्गा प्रसाद कटियार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की है। मृतका जिस कड़े पर लटकी थी उसके नीचे पलंग पर बिस्तर लगा हुआ था। शव के पैर बिस्तर पर रखे हुए थे।
अनुमान है कि शिखा कटियार की हत्याकर फांसी पर लटकाया गया हो। इस बिंदु पर पुलिस छानबीन कर रही है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के जैनपुर गांव निवासनी शिखा कटियार की शादी 2015 को अजय कटियार के साथ हुई थी। मृतका का घाटमपुर क्षेत्र के सजेती गांव में है। अभी तक शिखा कटियार के कोई बच्चा नहीं है। पुलिस ने मृतका के मायेके सूचना दी गयी है।
कानपुर देहात। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत आवश्यक सेवाओं से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों को…
ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। डेरापुर थाना क्षेत्र के बल्हरामऊ गांव निवासी एक बुजुर्ग की सोमवार भोर…
पुखरायां।भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के देवीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार…
पुखरायां।कानपुर देहात से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है।यहां रविवार को एक यूकेलिप्टस के बाग…
कानपुर देहात। जिले के परिषदीय विद्यालयों में खेलकूद सामग्री की जांच होगी। पता लगाया जाएगा…
कानपुर देहात। बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षक-शिक्षिकाओं के पारस्परिक स्थानांतरण ग्रीष्म एवं शीत अवकाश में…
This website uses cookies.