कानपुर देहात: डायट पुखरायां में गणित प्रदर्शनी में शिक्षकों ने दिखाएं गणितीय नवाचार
प्राथमिक व जूनियर दोनों वर्गों में 6 नवाचारी शिक्षकों का चयन किया गया।

कानपुर देहात। सोमवार को डायट पुखरायां में डायट प्राचार्य राजेश कुमार वर्मा के आदेशानुसार उप प्राचार्य पंकज यादव के निर्देशानुसार वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. जगदंबा त्रिपाठी व मास्टर ट्रेनर अंजना यादव के नेतृत्व में गणित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
जिसमें जिले के दसों ब्लॉकों से 50 नवाचारी शिक्षकों ने गणित विषय पर किए गए अपने नवाचारों का प्रदर्शन किया प्रत्येक ब्लॉक से तीन प्राइमरी और दो उच्च प्राथमिक विद्यालय से शिक्षकों ने भाग लिया। प्रदर्शनी का मूल्यांकन ग्राम उद्योग इंटर कॉलेज के गणित प्रवक्ता अनुज कुमार अग्निहोत्री द्वारा किया गया। जिसमें प्राथमिक व जूनियर दोनों वर्गों में 6 नवाचारी शिक्षकों का चयन किया गया।
जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान डॉ. त्रिलोक चन्द सहायक अध्यापक संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय ओरिया रसूलाबाद, द्वितीय स्थान अवशेष कुमार अकबरपुर, तृतीय स्थान अंकित तिवारी यूपीएस रनियां, प्राथमिक वर्ग वर्ग में प्रथम स्थान अखिलेश कुमार पीएस सट्टी की मड़ैया अमरोधा, द्वितीय स्थान रश्मि गौतम पीएस अहिरन पुरवा सरवन खेड़ा, तृतीय स्थान अजय कुमार तिवारी चितरिया सरवन खेड़ा का चयन किया गया।
जिन्हें डायट पुखरायां के सभागार में उप प्राचार्य पंकज यादव, जगदंबा त्रिपाठी, अनुज कुमार अग्निहोत्री डॉ प्राची शर्मा, विपिन कुमार शांत, अंशु व समस्त डायट स्टाफ की उपस्थिति में चयनित शिक्षकों को मोमेंटो, डिजिटल सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।



