वाराणसीउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

विश्व के शीर्ष दो फीसद विज्ञानियों में बीएचयू के 39 विज्ञानी, स्टेनफोर्ड विश्वविद्यालय जारी की सूची

काशी हिंदू विश्वविद्यालय के लिए अत्यंत गर्व का विषय है कि विश्वविद्यालय के 39 वैज्ञानिकों ने विश्व के शीर्ष दो फीसद वैज्ञानिकों की सूची में जगह बनाई है। यह उपलब्धि इस बात का द्योतक है कि उच्च स्तरीय एवं गुणवत्तापरक शोध व अनुसंधान की दिशा में काशी हिन्दू विश्वविद्यालय श्रेष्ठतम मानक स्थापित कर रहा है एवं अपने समकक्षों के लिए अनुकरणीय उदाहरण पेश कर रहा है। कुलपति (प्रभारी) प्रो. वीके शुक्ला ने इस उपलब्धि के लिए विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों को बधाई दी है।

वाराणसी,अमन यात्रा । काशी हिंदू विश्वविद्यालय के लिए अत्यंत गर्व का विषय है कि विश्वविद्यालय के 39 वैज्ञानिकों ने विश्व के शीर्ष दो फीसद वैज्ञानिकों की सूची में जगह बनाई है। यह उपलब्धि इस बात का द्योतक है कि उच्च स्तरीय एवं गुणवत्तापरक शोध व अनुसंधान की दिशा में काशी हिन्दू विश्वविद्यालय श्रेष्ठतम मानक स्थापित कर रहा है एवं अपने समकक्षों के लिए अनुकरणीय उदाहरण पेश कर रहा है। कुलपति (प्रभारी) प्रो. वीके शुक्ला ने इस उपलब्धि के लिए विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों को बधाई दी है।

उन्होंने कहा कि स्टेनफोर्ड विश्वविद्यालय प्रतिवर्ष दुनिया के शीर्ष दो फीसद विज्ञानियों की सूची जारी करता है। विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के इन वैज्ञानिकों ने अपने बेमिसाल कार्य और अथक परिश्रम से इस विश्व स्तरीय सूची में जगह बनाई है, इससे एक परिवार के रूप में व एक वैश्विक संस्थान के रूप में हम सभी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ख्याति और प्रतिष्ठा के नए शिखर छूने की काशी हिन्दू विश्वविद्यालय की यह यात्रा इसी तरह जारी रहनी चाहिए। ताकि जल्द ही हम विश्व के शीर्ष 500 शैक्षणिक संस्थानों में जगह बनाते हुए और आगे की रैंकिंग हासिल करें।

ये वैज्ञानिक हैं सूची में शामिल

एके मिश्र (एप्लायड मैथमेटिक्स), राजेंद्र सिंह (एप्लायड फिजिक्स), एसबी राय (फिजिक्स एंड एस्ट्रोनामी), ओएन श्रीवास्तव (एप्ला. फिजि.), सुरेश कुमार दूबे (बायोटेक्नालाजी), टीपी चतुर्वेदी (दंत चिकित्सा), जेएस सिंह (पारिस्थितिकी विज्ञान), पीके सिंह (भूगर्भ विज्ञान), राजीव प्रताप सिंह (पर्यावरण विज्ञान), मधुलिका अग्रवाल (पर्यावरण विज्ञान), सुधाकर श्रीवास्तव (पर्यावरण विज्ञान), नवल किशोर दूबे (खाद्य विज्ञान), भानु प्रकाश (खाद्य विज्ञान), राजेश कुमार श्रीवास्तव (भू-रसायन एवं भू-भौतिकी), प्रशांत कुमार श्रीवास्तव (पर्यावरण अभियांत्रिकी), विनोद प्रताप सिंह (कार्बनिक रसायन), अशोक कुमार सिंह (एनालिटिकल केमिस्ट्री), विजय कुमार श्रीवास्तव (मैकेनिकल इंजीनियरिंग एंड ट्रांसपोर्ट), एम मेहता (एप्लाइड फिजिक्स), कृष्नेंदु भट्टाचार्य (मैकेनिकल इंजीनियरिंग एंड ट्रांसपोर्ट), आर त्यागी (मैकेनिकल इंजीनियरिंग एंड ट्रांसपोर्ट), विकास कुमार (फार्मकोलाजी एंड फार्मेसी), सुशांत कुमार श्रीवास्तव (फार्मेकोलाजी एंड फार्मेसी), सुभाष चंद्र गुप्ता (कैंसर चिकित्सा), माया शंकर सिंह (कार्बनिक रसायन), गनेश पांडेय (कार्बनिक रसायन), विनोद कुमार तिवारी (कार्बनिक रसायन), विनोद कुमार दीक्षित (फार्मेकोलाजी एंड फार्मेसी), आरएस दूबे (एग्रोनामी), हरिकेश बहादुर सिंह (माइक्रोबायोलाजी), राजेश्वर प्रसाद सिन्हा (बायोफिजिक्स), एसके भट्टाचार्य (न्यूरो सर्जरी), ओपी सिंह (ट्रापिकल मेडिसिन), श्याम सुंदर (ट्रापिकल मेडिसिन), जया चक्रवर्ती (ट्रापिकल मेडिसिन), सुनित कुमार सिंह (विषाणु विज्ञान) आदि।

आइआइटी बीएचयू के ये वैज्ञानिक भी सूची में

जहर सरकार (मैकेनिकल इंजीनियरिंग एंड ट्रांसपोर्ट), योगेशचंद्र शर्मा (ऊर्जा), मनोज कुमार मंडल (केमिकल इंजीनियिरंग), संजय कुमार सिंह (हार्टीकल्चर), प्रांजल चंद्रा (एनालिटिकल केमिस्ट्री), सुबीर दास (मैकेनिकल इंजीनियरिंग एंड ट्रांसपोर्ट), मदास्वामी एस मुत्थू (फार्मेकोलाजी एंड फार्मेसी), राजीव प्रकाश (एप्लाइड फिजिक्स), सैयद हादी हसन (केमिकल इंजीनियरिंग), प्रलय मैती (पालीमर्स), अरिंदम इंद्रा (कार्बनिक रसायन), सोमक भट्टाचार्य (नेटवर्किंग एंड टेलीकम्युनिकेशन), ब्रह्मेश्वर मिश्रा (फार्मेकोलाजी एंड फार्मेसी), संजय सिंह (फार्मेकोलाजी एंड फार्मेसी), रामप्रसाद (फिजिकल केमिस्ट्री), संजीव शर्मा (नेटवर्किंग एंड टेलीकम्युनिकेशन), एपी हर्षा (मैकेनिकल इंजीनियरिंग एंड ट्रांसपोर्ट), सांत्वना मुखोपाध्याय (मैकेनिकल इंजीनियरिंग एंड ट्रांसपोर्ट), मनीष श्रीवास्तव (एप्लायड फिजिक्स), सौम्या आर मोहंती (ऊर्जा), रश्मिरेखा साहू (ऊर्जा), नेहा श्रीवास्तव (बायोटेक्नालाजी), आशीष अग्रवाल (फार्मेकोलाजी एंड फार्मेसी), संजय कुमार सिंह (आर्टिफिसियल इंटेलीजेंस एंड इमेज प्रोसेसिंग), प्रीतम सिंह (मैटेरियल्स), इश्तेयाक अहमद (मैटेरियल्स), साईराम कृष्णमूर्ति (मेडिसिनल एंड बायोमालीक्यूलर केमिस्ट्री ), एसपी सिंह (नेटवर्किंग एंड टेलीकम्युनिकेशन), निलय कृष्ण मुखोपाध्याय (मैटेरियल्स), सुशील कुमार सिंह (मेडिसिनल एंड बायोमालीक्यूलर केमिस्ट्री ), प्रेम पांडेय (एनालिटिकल केमिस्ट्री ), तिलकराज मनखंड (मैटेरियल्स)।

 

 

 

aman yatra
Author: aman yatra


Discover more from अमन यात्रा

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Articles

AD
Back to top button

Discover more from अमन यात्रा

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading