कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

स्थानांतरित खंड शिक्षा अधिकारियों के कार्यभार ग्रहण की मांगी गई सूचना

बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन कार्यरत खंड शिक्षा अधिकारियों की सूचना अपर शिक्षा निदेशक (बेसिक) बृजेश मिश्रा द्वारा समस्त जनपदों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों से मांगी गई है।

राजेश कटियार, कानपुर देहात। बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन कार्यरत खंड शिक्षा अधिकारियों की सूचना अपर शिक्षा निदेशक (बेसिक) बृजेश मिश्रा द्वारा समस्त जनपदों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों से मांगी गई है। शासन द्वारा दिए गए निर्देशानुसार स्थानांतरित हुए खण्ड शिक्षा अधिकारियों के कार्यमुक्त व कार्यभार ग्रहण करने की सूचना बीएसए रिद्धी पाण्डेय से मांगी है। अपर शिक्षा निदेशक बेसिक ने बीएसए को पत्र भेजकर जानकारी मांगी है कि ऐसे कितने खण्ड शिक्षा अधिकारी आपके जनपद में हैं जिन्होंने स्थानांतरित ब्लॉक में कार्यभार ग्रहण किया है, साथ ही अन्य जनपदों के लिए स्थानांतरित किए गए कितने खंड शिक्षा अधिकारियों को कार्यमुक्त किया गया है एवं अन्य जनपदों सेन आए कितने खंड शिक्षा अधिकारियों को कार्यभार ग्रहण कराया गया है।

 

इसके साथ ही जनपद में खंड शिक्षा अधिकारियों के स्वीकृत, कार्यरत एवं रिक्त पदों की सूचना भी मांगी गई है। सभी जनपदों के बीएसए को एक सप्ताह के अंदर ऐसे खण्ड शिक्षा अधिकारियों के कार्यमुक्त व कार्यभार ग्रहण की सूचना निर्धारित प्रारुप पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

बताते चलें पूर्व में 179 खंड शिक्षा अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया था जिसमें 22 खंड शिक्षा अधिकारियों का स्थानांतरण निरस्त अथवा संशोधित कर दिया गया था किंतु स्थानांतरित खंड शिक्षा अधिकारियों के कार्यभार ग्रहण की सूचना निदेशालय को उपलब्ध नहीं कराई गई थी जिस कारण यह सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। बीएसए रिद्धी पाण्डेय ने बताया कि खण्ड शिक्षा अधिकारियों के कार्यमुक्त व कार्यभार ग्रहण करने की सूचना जल्द ही निदेशालय को उपलब्ध करा दी जाएगी अभी हाल ही में पत्र प्राप्त हुआ है।

Related Articles

AD
Back to top button