कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव डेवलपमेंट कमेटी की बैठक

नव गठित पैक्स समितियों को बी-पैक्स उन्नयन योजना से जोड़ने हेतु तैयार किए गए प्रस्ताव।

कानपुर देहात: जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव डेवलपमेंट कमेटी की बैठक आज मॉ मुक्तेश्वरी देवी सभागार कानपुर देहात में आयोजित की गयी। बैठक का मुख्य एजेण्डा नव गठित पैक्स समितियों का पैक्स उन्नयन योजना के अन्तर्गत प्रस्ताव भेजा जाना है।

जिलाधिकारी द्वारा डी०सी०डी०सी० के गठन एवं इसके विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गयी। संयोजक सदस्य / सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक, सहकारिता द्वारा बी-पैक्स उन्नयन योजना से समिति को अवगत कराते हुये इसके अनुमोदन हेतु प्रस्ताव बैठक में रखा गया। विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गयी।

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दुष्यंत कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े- जनगणना कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें : जिलाधिकारी

Related Articles

AD
Back to top button