G-4NBN9P2G16
Categories: कविता

वो चिड़िया, जो आज भी याद आती है : रामसेवक वर्मा

वो चिड़िया,
जो आज भी याद आती है।
सोते – जागते
हर पल मुझे सताती है।
लंबी – सी चोंच, लाल-लाल पंख।
बीच में कुछ सफेद धब्बे।
बिल्कुल भोली,
चोंच इतनी मजबूत कि,
काठ में बनाती थी खोली।
सिर पर एक लंबी सी कलगी।
कागज के फूल सी, मुड़ी हुई थी हल्की।
बेफिक्र मेरे सामने, दाने चुग रही थी।
बीच-बीच में वह मुझ पर, नजर रख रही थी।
कुर्सी पर बैठा अपने आंगन में,
मैं मन में कुछ सोच रहा था।
उसकी मासूमियत को,
बड़े गौर से देख रहा था।
बचपन की शरारत,
उस वक्त मुझे सूझ गई।
पत्थर का एक टुकड़ा उसके सिर में लगा,
और हमेशा के लिए वह जमीन पर सो गई।
फिर मेरे मन में एक चेतना जाग उठी।
और मैं देर तक सोचता रहा।
बेवजह वह शिकार हो गई।
आखिर, उसका दोस्त क्या था?
क्यों उसे जिंदगी से हाथ धोना पड़ा।
वह तो बिल्कुल निर्दोष थी।
मुझ पर विश्वास कर रही थी।
तभी तो मेरे सामने,
मन से दाना चुग रही थी।
क्या वह विश्वासघात नहीं था?
यह आज भी मैं सोच रहा हूं।
और प्रायश्चित करने का प्रयास कर रहा हूं।।
                 रामसेवक वर्मा
विवेकानंद नगर पुखरायां कानपुर देहात उत्तर प्रदेश 209111 , फोन नं०- ९४५४३४४२८२
Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

राजकीय बालिका गृहों में एचपीवी वैक्सीन से सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु विशेष टीकाकरण अभियान*

कानपुर नगर। मा० राज्यपाल महोदया की प्रेरणा से जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय बालिका गृहों… Read More

1 hour ago

पदोन्नति और समायोजन के संबंध में राज्य सरकार को नोटिस जारी

राजेश कटियार, कानपुर देहात। मंगलवार को समायोजन को लेकर एक मुकदमे की सुनवाई उच्च न्यायालय लखनऊ खंडपीठ में हुई जिसमें… Read More

2 hours ago

कानपुर देहात में युवती ने खाया जहरीला पदार्थ,भेजा गया अस्पताल

पुखरायां।भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के श्यामसुंदरपुर गांव में मंगलवार को एक युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया।जिससे उसकी… Read More

2 hours ago

हॉली क्रॉस मिशन स्कूल में आज हुआ हिंदी दिवस का आयोजन

पुखरायां (कानपुर देहात) l हॉली क्रॉस स्कूल में आज मंगलवार को हिंदी दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल… Read More

2 hours ago

रसूलाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में बंबी में मिला युवक का शव,फैली सनसनी

पुखरायां।कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के झींझक रोड पर दया गांव की तरफ जाने वाली बंबी में मंगलवार को… Read More

2 hours ago

यूपी में शीर्ष स्तर पर कई आईएएस अधिकारियों के तबादले

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More

2 hours ago

This website uses cookies.