कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: रसूलाबाद में डंपर अनियंत्रित होकर पलटा,दो घायल

घायलों को भेजा गया अस्पताल, घने कोहरे व ओवरटेक के कारण हुआ हादसा

कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के रसूलाबाद बिल्हौर रोड पर घने कोहरे के चलते एक डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया।

हादसा मुनौरापुर गांव के पास किसी वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में हुआ।हादसे में डंपर में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों की पहचान जालौन जनपद के सोमाली गांव निवासी नितिन और सोनू के रूप में हुई है।घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस और पुलिस मौके पर पहुंच गई।

दोनों घायलों को तत्काल डंपर से बाहर निकालकर उन्हें उपचार के लिए रसूलाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।जहां पर दोनों की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के पश्चात कानपुर रेफर कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि हादसा दो डंपरों के आपस में ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।एस एस आई रामसिंह ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजा गया है।मामले की जांच की जा रही है।

 

Related Articles

AD
Back to top button