उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में पशुबाड़े से आधा दर्जन बकरियां व दो भैंसें पार,लाखों का नुकसान

कानपुर देहात के शिवली कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव न्याय पंचायत के अंतर्गत कैलई गांव में एक पशुपालक के बाड़े से आधा दर्जन बकरियां और दो भैंसें चोरी हो जाने का मामला सामने आया है।पशुपालक की सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है

शिवली।कानपुर देहात के शिवली कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव न्याय पंचायत के अंतर्गत कैलई गांव में एक पशुपालक के बाड़े से आधा दर्जन बकरियां और दो भैंसें चोरी हो जाने का मामला सामने आया है।पशुपालक की सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।कोतवाली क्षेत्र के कैलई गांव निवासी पशुपालक रामसिंह ने बताया कि उन्होंने अपने मवेशियों के लिए पानी की टंकी के पास एक पशुबाड़ा बनवाया था।प्रतिदिन की भांति वह अपने पशुओं को पशुबाड़े में बांधकर रात में घर लौट आए थे।अगले दिन सुबह जब वे पशुबाड़े में पहुंचे तो उन्होंने उसका ताला टूटा हुआ पाया।अंदर जाकर देखा तो उन्हें अपनी आधा दर्जन बकरियां और दो भैंसें गायब मिलीं।आसपास तलाश करने पर भी पशुओं का कोई सुराग नहीं मिला।उन्हें चोरी के वाहनों के पग चिन्ह मिले,जिससे चोरी की पुष्टि हुई।इस घटना से पशुपालक को लाखों रुपए का आर्थिक नुकसान हुआ है।सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की।कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पशुपालक की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है।जल्द घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।

Related Articles

AD
Back to top button