कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

शातिर चोर को अवैध शस्त्र सहित किया गिरफ्तार

थाना गजनेर पुलिस द्वारा चोरी की घटना कारित करने वाले 01 नफर शातिर चोर को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया गया।पुलिस अधीक्षक जनपद कानपुर देहात के मार्गदर्शन एंव अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे अपराध पर अंकुश लगाये.

गजनेर,अमन यात्रा  : थाना गजनेर पुलिस द्वारा चोरी की घटना कारित करने वाले 01 नफर शातिर चोर को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया गया।पुलिस अधीक्षक जनपद कानपुर देहात के मार्गदर्शन एंव अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे अपराध पर अंकुश लगाये जाने व अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्राधिकारी अकबरपुर के कुशल नेतृत्व में थाना गजनेर पुलिस द्वारा चोरी की घटना के वांछित नामजद अभियुक्त 1. अंकुश पुत्र कौशल उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम हैदरपुर थाना बरौर जनपद कानपुर देहात को दिनाँक 25.07.2022 को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया गया है।

ये भी पढ़े-   पुलिस ने बालिका इंटर कॉलेज अकबरपुर में छात्राओं को किया जागरुक

विदित हो कि दिनांक 22/23.07.2022 की रात्रि को भुवनेश त्रिपाठी पुत्र स्व0 श्रीधर त्रिपाठी निवासी ग्राम- शेरपुर तरौंदा थाना गजनेर के ट्यबवेल से मोटर,पंखा,पम्प आदि चोरी के सम्बन्ध में थाना गजनेर पर मु0अ0सं0- 145/2022 धारा- 457/380 भादवि बनाम अंकुश आदि 02 नफर अभियुक्त पंजीकृत हुआ। दिनाँक- 25.07.2022 को मुखबिर खास सूचना पर नामजद अभियुक्त अंकुश उपरोक्त को अवैध तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष नियमानुसार प्रस्तुत किया जायेगा।

ये भी पढ़े-   मुहर्रम के चलते  थाना इंचार्ज की मौजूदगी में संभ्रांत नागरिकों संग पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

घटना कारित करने का तरीका- पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उसके द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर घटना से सम्बन्धित क्षेत्र के आस-पास किराये का कमरा लेकर निवास किया जाता है और इसी दौरान सून-सान स्थानों पर ट्यबवेलों की रैकी की जाती है तत्पश्चात समय देखकर दिन/रात्रि को घटना को अंजाम दिया जाता है। घटना कारित करने के दौरान हममें से एक साथी थोड़ा दूर खड़ा होकर रैकी करता है कि कोई व्यक्ति आ न जाये। हम लोगों का चोरी करने का यही तरीका है।

Print Friendly, PDF & Email
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Related Articles

AD
Back to top button