कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

जिलाधिकारी ने पीएम मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा पखवाड़ा अंतर्गत विशेष प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत एवं डिजिटल भारत पर आधारित विशेष प्रदर्शनी (17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक)

विकसित उत्तर प्रदेश, समर्थ उत्तर प्रदेश विजन 2047’ अभियान के तहत पोर्टल पर अपने सुझाव साझा कर प्रदेश के विकास में बने भागीदार।

कानपुर देहात: आज प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा पखवाड़ा अन्तर्गत विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत एवं डिजिटल भारत पर आधारित विशेष प्रदर्शनी (17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक) का शुभारंभ जिलाधिकारी कपिल सिंह द्वारा अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार की उपस्थिति में जिलाधिकारी कार्यालय परिसर, कानपुर देहात में किया गया। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री जी के प्रेरणादायक जीवन, उनके नेतृत्व में कार्यान्वित विभिन्न अभ्युत्थानशील योजनाओं, तकनीकी नवाचारों डिजिटल सेवाओं तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रदर्शित किया गया है।

इस अवसर पर जिलाधिकारी व अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने प्रदर्शनी का विस्तारपूर्वक अवलोकन किया तथा प्रदर्शनी में विभिन्न सेक्शनों का निरीक्षण कर जनपदवासियों से प्रदर्शिनी में प्रतिभाग कर प्रदर्शित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने/अवगत होने हेतु अपील की। उन्होंने विशेष रूप से डिजिटल सेवाओं के महत्व पर बल देते हुए कहा कि वर्तमान युग में डिजिटल साधनों का उपयोग कर प्रत्येक नागरिक को सुगम एवं पारदर्शी सेवाएं प्राप्त हो रही हैं। जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से अपील की कि वे इस प्रदर्शनी में अवश्य पधारें, समस्त योजनाओं एवं नवाचारों का अवलोकन करें और स्वयं को सशक्त बनाएं।

साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी में स्थापित स्कैनर के माध्यम से सभी नागरिक अपने महत्वपूर्ण सुझाव विकसित उत्तर प्रदेश, समर्थ उत्तर प्रदेश विजन 2047’ अभियान के तहत पोर्टल पर अपने सुझाव साझा कर प्रदेश के विकास में भागीदार बने। इस अवसर पर सम्बन्धित अधिकारी, कर्मचारी, मीडिया बन्धु, जनसामान्य आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े- कानपुर देहात में हाईवे पर तेल चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

Related Articles

AD
Back to top button