G-4NBN9P2G16

शादी से पहले होटल में मिली लड़की की लाश, पढ़े पूरा मामला

23 साल की शहजादी हापुड़ की रहने वाली थी। उसकी लाश गाजियाबाद के होटल में मिली है। गाजियाबाद के एक होटल में रविवार सुबह 23 साल की लड़की की लाश मिली।

एजेंसी, गाजियाबाद। 23 साल की शहजादी हापुड़ की रहने वाली थी। उसकी लाश गाजियाबाद के होटल में मिली है। गाजियाबाद के एक होटल में रविवार सुबह 23 साल की लड़की की लाश मिली। लड़की के दोस्त ने उसके भाई को फोन करके घटना के बारे में बताया। उसने कहा कि तुम्हारी बहन होटल में मरी पड़ी है। उसे आकर ले जाओ।
Advertisement
इसके बाद आनन-फानन में घरवाले होटल पहुंचे। देखा तो लड़की का शव कमरे में बेड पर पड़ा था। उसके नाक से झाग निकल रहा था। मगर सूचना देने वाला दोस्त वहां से फरार था। इसके बाद होटल कर्मचारियों ने पुलिस बुलाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और दोस्त की तलाश में ‘जुट गई। लड़की की 14 नवंबर यानी 23 दिन बाद शादी थी। 20 अक्टूबर से दोस्त के संग होटल में रुकी थी।
Advertisement
पूरी घटना डासना के रोहन एन्क्लेव के अनंत होटल की है। पुलिस ने बताया कि लड़की का नाम शहजादी है। वह मूल रूप से हापुड़ में पिपल्हेड़ा गांव की रहने वाली थी। वह 20 अक्टूबर को अपने दोस्त अजहरुद्दीन के साथ होटल में आई थी। अजहरुद्दीन गाजियाबाद के कल्लूगढ़ी का रहने वाला है। दोनों पिछले कई साल से दोस्त थे।
पुलिस ने बताया कि रविवार सुबह अजहरुद्दीन ने शहजादी के भाई को फोन कर घटना के बारे में जानकारी दी। इस सूचना पर परिजन हापुड़ से गाजियाबाद आए। उन्होंने होटल कर्मचारियों को सूचना दी। इसके बाद जब कमरा खोला गया तो शहजादी की लाश बेड पर पड़ी थी। होटल कर्मियों ने सूचना देकर वेव सिटी थाना पुलिस को सूचना दी।
नाक से निकल रहा था झाग
पुलिस ने बताया, “मृतका के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है। नाक से झाग निकल रहा था। आमतौर पर ऐसा झाग प्वाइजन के केस में भी निकलता है। बेड के पास ही कोल्ड ड्रिंक रखी मिली है। उसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। इसके अलावा कमरे में कुछ भी नहीं मिला है। जांच में पता चला कि रविवार सुबह ही अजहरुद्दीन कुछ खाने-पीने की चीज लाने की बात कहकर कमरे से निकल गया था और फिर नहीं लौटा। “
14 नवंबर को होनी थी शादी ACP सलोनी अग्रवाल ने बताया, “इस लड़की की शादी दिल्ली के शाहरुख से तय हो चुकी थी। 14 नवंबर को शादी थी। परिजनों ने बताया है कि शहजादी और अजहरुद्दीन दोस्त थे। अजहरुद्दीन खुद इस शादी से खुश था।
हालांकि अजहरुद्दीन इस केस में प्राइम सस्पेक्ट है। उसकी तलाश की जा रही है। शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। मृतका के भाई ने तहरीर दी है। इसके आधार पर मुकदमा दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात में वैना नहर में मिले युवक के शव के पोस्टमार्टम में सनसनीखेज खुलासा

पुखरायां।कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के वैना नहर तिराहे पर मिले एक युवक के शव के पोस्टमार्टम में चौंकाने… Read More

8 hours ago

कानपुर देहात में गुमशुदा महिला सकुशल बरामद,किया गया परिजनों के सुपुर्द

पुखरायां।कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र से लापता हुई एक महिला को पुलिस ने सोमवार को बरामद कर लिया है।महिला… Read More

8 hours ago

कानपुर देहात में रविवार से लापता दो किशोरियों के मामले में पुलिस के हांथ खाली

पुखरायां। कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र में बीती रविवार की सुबह घर से लकड़ियां बीनने जंगल गईं रास्ते से… Read More

9 hours ago

पचास वर्षीय युवक लापता परिजन परेशान पत्नी ने पुलिस को दी तहरीर

कानपुर देहात। रनिया थाना क्षेत्र के आर्यनगर प्रथम में किराए के मकान में रही गुड्डी देवी ने तहरीर देते हुए… Read More

10 hours ago

कानपुर देहात में नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोप,शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी

पुखरायां।कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।परिजनों ने गांव… Read More

10 hours ago

कौरु जलालपुर में किसानों के लिए उर्वरक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

कानपुर देहात: संदलपुर क्षेत्र की कौरु जलालपुर पंचायत में सोमवार को किसानों के लिए एक सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया… Read More

12 hours ago

This website uses cookies.