कानपुर देहात : प्रतिभाशाली छात्र/ छात्राओं को एक उम्मीद सेवा समिति ने बांटे प्रमाण पत्र
आयोजित परीक्षा में छात्र छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

पुखरायां। मलासा विकास खंड के संविलयन उच्च प्राथमिक विद्यालय छतेनी में आज एक उम्मीद जनकल्याण सेवा समिति की राष्ट्रीय सचिव दीक्षा यादव व प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सीता यादव के दिशा निर्देशन में टीम के जिला उपाध्यक्ष महेन्द्र पाल ने छात्र छात्राओं के मानसिक विकास के संवर्धन हेतु विद्यालय में बुद्धिमत्ता परीक्षा आयोजित करवाई।
आयोजित परीक्षा में छात्र छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बुद्धिमत्ता परीक्षा में उत्कृष्ट स्थान पाने वाले छात्र छात्राओं को एक उम्मीद जनकल्याण सेवा समिति NGO द्वारा सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।प्रमाण पत्र पाकर छात्र छात्राओं के चेहरे पर मुस्कान आ गई।प्रमाण पत्र वितरण समारोह को संबोधित करते हुए एक उम्मीद के जिला उपाध्यक्ष महेन्द्र पाल ने कहा कि ऐसी परीक्षाओं के समय समय पर आयोजन किए जाने से बच्चों को नया अनुभव प्राप्त होता है।
उन्होंने कहा कि एक उम्मीद जनकल्याण सेवा समिति निरन्तर समाज में स्वास्थ,शिक्षा तथा अन्य सामाजिक कार्यों को कर रही है ऐसी परीक्षाओं का आयोजन करके बच्चों का सर्वांगीण विकास करना समित का मुख्य उद्देश्य है।इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाध्यापक कृष्णा सोनकर,रीना कटियार, मनीषा,स्मृति शुक्ला,प्रदीप कुमार तथा छात्र छात्राएं मौजूद रहे।



