कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की हुई मौत, परिजनों ने सड़क पर शव रखकर काटा हंगामा, लगाया जाम

मंगलपुर थाना क्षेत्र के मलगांव गांव के समीप बाजार करने गया युवक को ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया.

राहुल कुमार/झींझक : मंगलपुर थाना क्षेत्र के मलगांव गांव के समीप बाजार करने गया युवक को ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया जानकारी के मुताबिक आपको बता दें धर्मूपुर गांव निवासी सरमन पुत्र बाबूराम उम्र लगभग 29 वर्ष घर से बाजार करने आया था तभी बाजार करके घर वापस लौटते समय मलगांव गांव के पास अज्ञात ट्रैक्टर ने युवक को टक्कर मार दी जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया आनन फानन में ग्रामीणों ने युवक के परिजनों को सूचना दी तब तक युवक की मौत हो चुकी थी वहीं गुस्साए ग्रामीणों व परिजनों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया।

वही मौके पर पहुंची मंगलपुर व रसूलाबाद पुलिस ने जाम खुलवाने के प्रयास किया लेकिन करीब डेढ़ घण्टे बाद मौके पर पहुंचे रसूलाबाद क्षेत्राधिकारी देवेंद्र सिंह व तहसीलदार ने परिजनों को समझा कर कार्यवाही का आश्वासन दिया तब जाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक युवक सरमन की पत्नी रेखा व परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल था.

Related Articles

AD
Back to top button