निर्जला एकादशी पर व्यापारियों ने किया शरबत वितरण
डेरापुर क्षेत्र के गलुवापुर कस्बे में निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर व्यापारियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा राहगीरों और श्रद्धालुओं को शरबत वितरित किया गया। भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में लोगों ने शरबत ग्रहण कर राहत महसूस की। कार्यक्रम का आयोजन व्यापार मंडल अध्यक्ष अखिल दीक्षित की मौजूदगी में संपन्न हुआ। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि निर्जला एकादशी का पर्व सेवा, दान और परोपकार का संदेश देता है

कानपुर देहात। डेरापुर क्षेत्र के गलुवापुर कस्बे में निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर व्यापारियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा राहगीरों और श्रद्धालुओं को शरबत वितरित किया गया। भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में लोगों ने शरबत ग्रहण कर राहत महसूस की। कार्यक्रम का आयोजन व्यापार मंडल अध्यक्ष अखिल दीक्षित की मौजूदगी में संपन्न हुआ। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि निर्जला एकादशी का पर्व सेवा, दान और परोपकार का संदेश देता है। इसी भावना के तहत व्यापारियों ने लोगों की सेवा के उद्देश्य से शरबत वितरण का आयोजन किया है।
शरबत वितरण कार्यक्रम में व्यापारी कृपा शंकर शुक्ला, शाश्वत स्वरूप उर्फ राधे, पंकज चौबे, सत्यम गुप्ता, अखिलेश गुप्ता एवं शाहिद सहित अन्य स्थानीय व्यापारी मौजूद रहे। राहगीरों ने इस पहल की सराहना करते हुए व्यापारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। वहीं, ब्लॉक परिसर में भी खंड विकास अधिकारी संजू सिंह एवं एडीओ पंचायत अश्वनी कुमार की मौजूदगी में शरबत वितरण किया गया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और लोगों ने इसे सामाजिक सेवा का सराहनीय उदाहरण बताया।



