कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज
शिवली : दो कारों की आमने सामने भिड़ंत में चार घायल,भेजा गया अस्पताल
कानपुर देहात के शिवली कोतवाली क्षेत्र में आज एक सड़क हादसा हुआ।कडरी गांव के पास दो कारों की आमने सामने हुई जोरदार भिड़ंत में चार लोग घायल हो गए।

कानपुर देहात के शिवली कोतवाली क्षेत्र में आज एक सड़क हादसा हुआ।कडरी गांव के पास दो कारों की आमने सामने हुई जोरदार भिड़ंत में चार लोग घायल हो गए।
मरहमताबाद गांव के मंगल सिंह दोपहर में कार से कडरी गांव जा रहे थे।कडरी बस स्टाफ के पास रूरा क्षेत्र के सुनबरसा गांव निवासी ब्रजेश कुमार की कार से उनकी टक्कर हो गई।ब्रजेश अपनी पत्नी रामदेवी और पुत्र पुनीत के साथ कानपुर नगर के शिवराजपुर में रिश्तेदारी जाने के लिए निकले थे।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।जहां पर प्राथमिक उपचार के पश्चात मामूली चोटें होने के कारण उन्हें घर भेज दिया गया।