शिवली में छप्पर गिरने से बुजुर्ग की मौत,पशुबाड़े में सोते समय हुआ हादसा
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। मैथा विकासखंड स्थित सिंहपुर शिवली गांव में रविवार देर रात तेज बारिश के कारण पशुबाडे में छप्पर गिरने से 85 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई।

- परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इंकार
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। मैथा विकासखंड स्थित सिंहपुर शिवली गांव में रविवार देर रात तेज बारिश के कारण पशुबाडे में छप्पर गिरने से 85 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई।मृतक की पहचान राजाराम राजपूत के रूप में हुई है।वह अपने भाई रामगोपाल के साथ रहते थे।
उनकी पत्नी शादी के दो साल बाद ही उन्हें छोड़कर चली गई थी।रविवार की रात वह पशुबाड़े में सोने गए थे।रात में तेज बारिश के कारण छप्पर भारी हो गया और टूटकर उनके ऊपर गिर गया।सोमवार सुबह करीब 6 बजे जब मृतक के भाई की पत्नी छिदाना पशुबाड़े में गई और यह दृश्य देखा तो शोर मचाया।शोर शराबा सुनकर गांव के लोग एकत्र हो गए।
लोगों ने छप्पर के नीचे दबे बुजुर्ग को बाहर निकाला,लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।घटना से परिवार में कोहराम मच गया।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।औनहाँ चौकी प्रभारी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराए जाने से इनकार किया है।



