उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

शिवली में दो मोटरसाइकिलों की टक्कर के बाद जमकर मारपीट

कानपुर देहात के शिवली कस्बे में दो बाइकों टक्कर के बाद दोनों युवकों में जमकर मारपीट हो गई।विवाद में दोनों को चोटें आईं हैं।उन्होंने एक दूसरे के विरुद्ध पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है

Story Highlights
  • दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
  • पुलिस जांच में जुटी

पुखरायां। कानपुर देहात के शिवली कस्बे में दो बाइकों टक्कर के बाद दोनों युवकों में जमकर मारपीट हो गई।विवाद में दोनों को चोटें आईं हैं।उन्होंने एक दूसरे के विरुद्ध पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।चौबेपुर थाना क्षेत्र के तकीपुर गांव निवासी गोलू यादव ने शिकायत दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि बीते रविवार शाम उसकी बाइक शिवली बस स्टॉप के पास अंकित बेकरी के सामने खड़ी थी।इसी दौरान गांव के ही विद्यासागर ने पुरानी रंजिश के चलते उसकी बाइक में टक्कर मार दी।जिसके चलते बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।विरोध करने पर विद्यासागर ने उसके साथ मारपीट की।मारपीट में उसे चोटें आई हैं।वहीं विद्यासागर ने शिकायत दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि अंकित बेकरी के सामने गोलू यादव ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उसके साथ मारपीट की व जान से मारने की धमकी दी।कोतवाल प्रवीण कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज की गई है।मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

AD
Back to top button